'सुंदर चेहरे के चलते मिस यूनिवर्स चुनी गईं हरनाज संधू', ऐसा कहने वालों को पंजाब की बेटी ने दिया करारा जवाब
चंडीगढ़, 29 दिसंबर। पंजाब की बेटी हरनाज कौर संधू का नाम अब हर किसी की जुबान पर है। इस माह मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीत हरनाज ने दुनियाभर में भारत का गौरव बढ़ाया। हरनाज, आज दुनिाय में जाना पहचाना नाम बन गया है। पूरे 21 साल बाद भारत की झोली में मिस यूनिवर्स का खिताब डालने वालीं हरनाज को अब भारत लौट चुकी हैं। मिस यूनिवर्स का खिताब सिर्फ सुंदरता और अच्छी बॉडी से नहीं जीता जा सकता, बावजूद इसके कुछ लोग हरनाज की जीत के पीछे उनके सुंदर चेहरे को कारण बता रहे हैं।

पंजाब की बेटी ने दिया करारा जवाब
ऐसे लोगों को अब पंजाब की बेटी ने सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया है। हरनाज संधू ने उन लोगों को पर प्रतिक्रिया दी है जिन्होंने कहा कि उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 केवल इसलिए जीता क्योंकि उनके पास एक 'सुंदर चेहरा' है। संधू ने कहा कि इस खिताब के पीछे कड़ी मेहनत भी छिपी हुई है। बता दें कि चंडीगढ़ की रहने वालीं मॉडल-एक्ट्रेस हरनाज को इस महीने की शुरुआत में मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाया गया था।

21 साल बाद भारत की झोली में आया खिताब
वह 21 साल बाद ये ताज को घर ले आई हैं, आखिरी बार साल 2000 में लारा दत्ता ने खिताब जीता था। एक इंटरव्यू में हरनाज ने कहा, ऐसे बहुत से लोग हैं जो कहते हैं कि मैं इसलिए जीती क्योंकि मेरा चेहरा सुंदर है। लेकिन मुझे पता है कि इसके पीछे कितनी मेहनत लगी है। इस बहस में पड़ने की बजाए ऐसे लोगों के सामने खुद को साबित करने के लिए मैं और कड़ी मेहनत करूंगी।

बदल रही है मानसिकता
उन्होंने कहा, 'यही वह स्टीरियोटाइप है जिसे मैं तोड़ना चाहती हूं। यह जीत एक ओलंपिक जीत की तरह है। जब हम देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी की सराहना करते हैं, तो हम सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेताओं की सराहना क्यों नहीं कर सकते? हालांकि, मानसिकता बदल रही है, और मैं पहले से ही चली आ रही रूढ़िवादी सोच को तोड़कर खुश हूं।' इसके साथ ही हरनाज ने फिल्म इंडस्ट्री में भी अभिनय और 'स्टीरियोटाइप को तोड़ने' की इच्छा व्यक्त की।

किस तरह के रोल करना चाहती हैं?
हरनाज ने कहा, मैं एक सामान्य एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती, मैं वो बनना चाहती हूं जो प्रभावशाली हो, जो मजबूत कैरेक्टर को चुनकर बुद्धिमान और प्रेरणादायक बन रूढ़ियों को तोड़ती हैं। बता दें कि हरनाज पहले ही कुछ फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। हरनाज पंजाबी फिल्म 'यारा दिया पू बरन' में नजर आ चुकी हैं। उनके पास पाइपलाइन में फिल्म 'बाई जी कुट्टंगे' भी हैं। उन्होंने द कपिल शर्मा शो स्टार उपासना सिंह द्वारा निर्मित दो और प्रोजेक्ट पर भी साइन किए हैं।
यह भी पढ़ें: क्या मिस यूनिवर्स 2021 किसी स्ट्रगलर लड़के को डेट करना चाहेंगी? जानें हरनाज संधू ने क्या दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications