मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद हरनाज का ब्रॉलेस फोटोशूट, सिर पर नजर आया ताज
नई दिल्ली, 16 दिसंबर: हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने के बाद भारत लौट आई हैं। जिस वजह से उनकी फैन फॉलोविंग तेजी से बढ़ती जा रही। साथ ही लोग उन पर जमकर प्यार बरसा रहे। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे। वैसे तो इस फोटोशूट में वो ब्रॉलेस हुईं, लेकिन ये अश्लील और चीप बिल्कुल भी नहीं। जिस वजह से लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। (पहली छोड़कर बाकी तस्वीरें फाइल फोटो)

5 लाख से ज्यादा लाइक्स
नए फोटोशूट में हरनाज पिंक पावर सूट में नजर आ रहीं, जबकि उनके सिर पर मिस यूनिवर्स 2021 का ताज है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा "पूरा ब्रह्मांड आपके अंदर है!" वैसे हरनाज की ये फोटो ब्रॉलेस थी, लेकिन उनकी खूबसूरती को देखते हुए लोगों ने उन्हें ट्रोल करने के बजाए खूब प्यार बरसाया। जिस पर 24 घंटे में 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही कई बड़ी हस्तियों ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की।

मुंबई में जोरदार स्वागत
वहीं मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतकर हरनाज बुधवार देर रात मुंबई पहुंचीं, जहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ। उस दौरान एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग खड़े नजर आए। हरनाज ने भी इसके लिए सभी को धन्यवाद कहा। साथ ही फैन्स, पुलिस जवानों आदि के साथ जमकर फोटो क्लिक करवाई। एयरपोर्ट के बाहर बहुत से लोग ऐसे थे, जिनके हाथों में तिरंगा था। वो अपने वाहन के साथ काफी दूर तक हरनाज की गाड़ी के पीछे गए।

ये खिताब भी जीते
आपको बता दें कि हरनाज चंडीगढ़ की रहने वाली हैं, जबकि उनकी उम्र सिर्फ 21 साल है। उनका जन्म पंजाब के सिख परिवार में हुआ है। हरनाज कौन संधू फिटनेस और योगा लवर हैं। उन्होंने 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था। तब से ही वो मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने की तैयारी कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का भी खिताब अपने नाम किया। इन दो प्रतियोगिताओं को जीतने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया, लेकिन वो 12वें स्थान पर रहीं।

दो फिल्में होंगी रिलीज
मॉडलिंग के साथ हरनाज फिल्मों में भी काम कर रही हैं। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने से पहले उन्होंने दो पंजाबी फिल्मों में काम किया। जिसमें ''यारा दिया पू बरन'' और ''बाई जी कुट्टंगे'' शामिल है। ये फिल्म 2022 में रिलीज होगी। वैसे उम्मीद जताई जा रही कि जल्द ही हरनाज को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications