Mirzapur Season 4: कब रिलीज होगा 'मिर्जापुर 4'? अब कहानी बदलेगी अपना रूख
Mirzapur Season 4 Release: इन दिनों ओटीटी पर 'मिर्जापुर सीजन 3' ने धूम मचा रखी है। हर तरफ इसी वेब सीरीज की चर्चा हो रही है। मिर्जापुर सीजन 3 में कुल 10 एपिसोड थे और हर एपिसोड लगभग 45 मिनटी का था लेकिन इसने जमकर भौकाल मचाया है।
'मिर्जापुर सीजन 4' को लेकर उत्सुक हुए लोग
इस वेब सीरीज को दर्शकों से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं अब लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि मिर्जापुर सीजन 4 कब आएगा। मिर्जापुर 3 के आखिरी सीन से हिंट मिल गया है कि इस सीरीज का एक और सीजन आने की संभावना है।

मिर्जापुर सीजन 4 की रिलीज डेट
इस समय मिर्जापुर सीजन 4 की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। आपको बता दें कि मिर्जापुर का सीजन 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुआ था। उसके बाद सीजन 3 लगभग तीन साल के अंतराल के बाद साल 2024 को रिलीज हुआ।
साल 2026 में रिलीज हो सकता है मिर्जापुर 4
वहीं इस वेब सीरीज के सीजन 4 को लेकर ऐसी अटकलें हैं कि ये दो साल के गैप के बाद यानी साल 2026 में रिलीज हो सकता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
साल 2018 में मिर्जापुर की कहानी शुरू हुई थी
बदला लेने और सत्ता पर कब्जा करने की ये कहानी साल 2018 में मिर्जापुर के पहले सीजन के साथ शुरू हुई थी। इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल जैसे दमदार एक्टर को रातोंरात हर घर में पॉपुलर कर दिया था। इसी सीरीज ने भारत में माफिया-थीम वाली वेब सीरीज की एक अलग ही पहचान बना दी थी।
'मिर्जापुर 3' की जबरदस्त स्टारकास्ट
'मिर्जापुर 3' के ट्रेलर के अनुसार, इस सीजन में दूसरे सीजन के कई कलाकार नजर आएंगे। ट्रेलर में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, हर्षिता गौर, प्रियांशु पेनयुली, राजेश तैलंग, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा और शीबा चड्ढा को देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications