Mirzapur Season 3: गुड्डू भैया ने बताया अपना फेवरेट मीम, क्राइम थ्रिलर को देखने के लिए एक्साइटेड हैं फैंस
Mirzapur 3 Release: आखिरकार मिर्जापुर का तीसरा सीजन स्ट्रीन होने वाला है। इस शानदार क्राइम थ्रिलर के तीसरे सीजन के लिए फैंस बेहद ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस सीरीज का प्रमोशन भी जोरों-शोरों से किया जा रहा है। इस बीच गुड्डू भैया यानी अली फजल और गोली यानी श्वेता त्रिपाठी ने अपने फेवरेट मीम्स के बारे में बताया।
अमेजन प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। यूं ही नहीं लोग इस सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके किरदारों से लेकर उनके डायलॉग्स तक को लोगों ने काफी पसंद किया है। सोशल मीडिया पर मिर्जापुर के मीम्स खूब वायरल होते हैं। ऐसे में अब मिर्जापुर 3 के ट्रेलर के बाद मीम्स का सिलसिला और भी बढ़ गया है।

मिर्जापुर से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अली फजल और श्वेता त्रिपाठी सीरीज के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में दोनों ने अपने फेवरेट मीम्स के बारे में बात की।
दोनों स्टार्स ने अपने फेवरेट मीम्स को लेकर कहा कि उन्हें बाऊजी के वॉयस ओवर वाले मीम्स क्रिकेट, रैली, डेली सोप से लेकर राजनीति में तक दिखते हैं। ये सारे मीम्स काफी शानदार लगते हैं।
बताते चलें कि मिर्जापुर के दोनों सीजन सुपरहिट हुए हैं। ऐसे में तीसरे सीजन के लिए फैंस की बेसब्री देखते ही बन रही है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और विजय वर्मा जैसे टैलेंटेड स्टार्स नजर आ चुके हैं। मगर अब मिर्जापुर 3 में दिव्येंदु के किरदार मुन्ना भैया पर सस्पेंस बरकरार बना हुआ है।
फैंस इस बात को जानने के लिए बेताब हैं कि मुन्ना भैया की शो में वापसी होगी या फिर नहीं। मिहिर देसाई और गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी मिर्जापुर 3 को देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। कल यानी 5 जुलाई को मिर्जापुर 3 रिलीज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications