Mirzapur 3 में 'पंचायत' के सचिव जी जितेंद्र कुमार की हुई एंट्री, जानें क्या करेगा उनका किरदार
Mirzapur 3: फेमस वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये धमाकेदार वेब सीरीज आगामी 5 जुलाई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो में रिलीज होगी। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' की स्टारकास्ट
इस फेमस वेब सीरीज में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और विजय वर्मा ने अहम किरदार निभाया है। आपको बता दें कि इस सीरीज के पिछले दो सीजन बहुत ही शानदार रहे थे। इसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

अली फजल ने किया चौंकाने वाला खुलासा
हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। फैंस ट्रेलर देखने के बाद मुन्ना भैया के जिंदा होने से लेकर मिर्जापुर पर किसका राज चलेगा, को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इन कयासों के बीच एक और बात सामने आ रही है जिस पर अली फजल ने मुहर लगा दी है।
'पंचायत' के सचिव जी 'मिर्जापुर 3' में दिखाई देंगे
अली फजल की मानें तो वेब सीरीज 'पंचायत' के सचिव जी 'मिर्जापुर 3' में दिखाई देंगे। सीरीज में सचिव जी का एक कैमियो होगा। ये प्राइम वीडियो शो के साथ एक क्रॉसओवर है। खबर है कि जितेंद्र कुमार सचिव के रोल में ही 'मिर्जापुर 3' में दिखाई देंगे। अली फजल ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा है- ये क्रॉस-प्रमोशन है। हमने ऐसा किया है।
कालीन भैया की मौत की कगजी कार्रवाई करेंगे सचिव जी
अली फजल ने अनजाने में खुलासा किया है कि 'पंचायत' के जितेंद्र कुमार 'मिर्जापुर 3' के दो एपिसोड में सचिव जी के रूप में दिखाई देंगे, जो पंकज त्रिपाठी के किरदार कालीन भैया की मौत से संबंधित कागजी कार्रवाई करते दिखेंगे।
अली फजल का खूंखार अवतार
वहीं अली फजल इस बार और ज्यादा खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। इस बार ईशा तलवार और अंजुम शर्मा का किरदार और भी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है। वहीं रसिका दुग्गल का किरदार भी इस सीरीज में ट्विस्ट एंड टर्न लाने वाला है।
मिर्जापुर की कुर्सी पर हर किसी की नजर
आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में पकंज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में हैं। कालीन भैया मिर्जापुर के किंग हैं। हालांकि, वो अपनी कुर्सी बेटे मुन्ना को दे रहे थे. लेकिन मुन्ना की अब मौत हो चुकी है। मिर्जापुर की कुर्सी पर हर कोई आंख लगाए बैठा है। देखना मजेदार होगा कि आखिर सत्ता किसके हाथ में होगी।












Click it and Unblock the Notifications