Mirzapur 3 Teaser: 'मिर्जापुर 3' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये वेब सीरीज
Mirzapur 3 Teaser Out: पॉपुलर क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन का सभी लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार हैं। लोग जल्द से जल्द इस सीरीज का मजा लेने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर है कि 'मिर्जापुर 3' वेब सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
'मिर्जापुर 3' का धमाकेदार टीजर रिलीज
मेकर्स ने आज यानी 11 जून 2024 को इस वेब सीरीज का टीजर रिलीज किया है। इसके साथ ही सीरीज की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। 'मिर्जापुर 3' की पहली झलक के सामने आते ही लोग काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। सीरीज का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सीरीज का टीजर इतना जबरदस्त है कि इसे देखने के बाद लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

टीजर के बैकग्राउंड में कुलभूषण खरबंदा की आवाज
टीजर की शुरुआत में कई सारे शेर दिखाई देते हैं। वहीं बैकग्राउंड में कुलभूषण खरबंदा की आवाज आती है जो कहते हैं एक बलवान नर और एक चुस्त मादा। इसके बाद शेर दहाड़ते हैं और कुलभूषण कहते हैं, जब ये हड़कंप मचाते हैं तो उससे जंगल अक्सर दहल जाता है, पर जंगल की जंग में शेरों का सामना सवा शेरों से होता है।
टीजर में गुड्डू भैया यानी अली फजल की धूम
इसके बाद स्क्रीन पर गुड्डू भैया यानी अली फजल दिखाई देते हैं। फिर स्क्रीन पर आती हैं मिर्जापुर की हिरोइन और कुलभूषण की आवाज में सुनाई देता है और फिर रास्ता काटती हैं जंगली बिल्लियां। तूफानी चीते बड़ी रफ्तार से घात तो लगाते हैं पर बेरहम शेरनी के नुकीले पंजों से मात खा जाते हैं।
टीजर में जंगल के जानवरों के बारे में होती है बात
जब खरगोश छपटाने लगता है, लकड़बग्गा लड़खड़ाने लगे, गीदड़भभकी आने लगे और घड़ियाल आंसू बहाने लगे तो समझो घायल शेर लौट आया है। इस दौरान सीरीज के तमाम किरदार नजर आते हैं और पंकज त्रिपाठी की भी झलक सामने आ जाती है। कुलभूषण खरबंदा की आवाज में बैग्राउंड से फिर आवाज आती है कड़केगी बिजली गूंजेगा आसमान, गलियारे होंगे लहूलूहान। इस बार मचेगा घमासान। गर्दा कटने वाला है पर्दा फिर से हटने वाला है क्योंकि बात होगी बपौती की, बकैती की, बवाल की क्योंकि बात होगी जंगल के खूंखार की।
कब रिलीज होगी 'मिर्जापुर 3'
लोगों की मानें तो मिर्जापुर 3 वेब सीरीज के टीजर में फुल एक्शन मसाला के साथ सस्पेंस भी देखने को मिल रहा है। टीजर देखते ही लोगों को उत्साह काफी हद तक बढ़ गया है। मेकर्स पिछले काफी समय से सीरीज की रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस क्रिएट कर रहे थे। आपको बता दें कि ये वेब सीरीज आगामी 5 जुलाई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
सीरीज में नजर आएंगे ये पुराने किरदार
वहीं मेकर्स ने सीरीज के पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस करते हुए कैप्शन में लिखा है- कर दिए हैं प्रबंध मिर्जापुर सीजन 3 का, डेट नोट कर लीजिए, मिर्जापुर प्राइम पर 5 जुलाई को। मिर्जापुर सीजन 3 में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु भट्टाचार्य, रसिका दुग्गल, अली फजल, विजय वर्मा, विवान सिंह, शीबा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी अपने पुराने किरादरों को दोहराते हुए नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications