OTT Platforms: इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर बैन होगा अश्लील कंटेंट! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिया एक्शन
OTT Platforms Remove Obscene: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी क्रिएटर्स को भी अपना कंटेंट पेश करते समय बहुत सी पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। लंबे समय से यह देखने में आया है कि, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई जाने वाली सीरीज में अक्सर भाषा और अश्लीलता को दरकिनार कर दिया जाता था। लेकिन कुछ चुनिंदा प्लेटफॉर्मस ने ओटीटी को मिली छूट का इस कदर फायदा उठाया कि अब यह प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जाने वाला कंटेंट ने अश्लीलता की हदें पार कर दी। जिसके बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) ने सख्ती दिखाई है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने तीन प्लेटफार्मों - हंटर्स, बेशरम और प्राइम प्ले में अश्लील कंटेंट दिखाने पर सख्ती दिखाते हुए उन्हें ऐसा कंटेंट हटाने के लिए आदेश दिया है। यह पहली बार है कि जब ओटीटी पर दिखाए जाने वाली अश्लील प्लेटफार्मों के खिलाफ अश्लीलता से संबंधित कानून लागू किए गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विभिन्न वेब सीरीज और फिल्मों की इन प्लेटफॉर्म्स पर जांच की गई और पाया गया कि तो इसमें हद से ज्यादा अश्लील कंटेंट पाया गया। ऐसे में अब इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के मालिकों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए I&B ने नोटिस जारी किया है। धारा 67 के मुताबिक, इसमें (अश्लील सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करना) और 67ए (यौन सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करना) है। जिसका उल्लंघन किया गया है। ऐसे में प्लेटफार्मों को पांच दिन ऐसा कंटेंट हटाने के लिए केवल 5 दिन का समय दिया गया है।









Click it and Unblock the Notifications