सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' पर विदेश मंत्रालय ने जो कहा, उसे सुन चीन बौखला जाएगा!

सलमान खान से जुड़ी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चीन में उठे विवाद पर अब भारत के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर अपनी स्थिति साफ कर दी है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस फिल्म के निर्माण या उसकी विषयवस्तु से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत में फिल्मों से जुड़े सभी मामलों को संबंधित प्राधिकरण देखता है, न कि मंत्रालय।

Battle of Galwan

हाल ही में एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल से जब इस फिल्म को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मंत्रालय को इस फिल्म के बनने की जानकारी है, लेकिन विदेश मंत्रालय का इस तरह की योजनाओं में कोई हस्तक्षेप या भूमिका नहीं होती। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत में फिल्म निर्माण एक स्वतंत्र प्रक्रिया है और सरकार इसमें दखल नहीं देती।

गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में चीनी मीडिया ने 'बैटल ऑफ गलवान' पर तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। उस समय चीन की ओर से भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग भी की गई थी। हालांकि, तब भारतीय सरकारी सूत्रों ने अनौपचारिक रूप से यह स्पष्ट कर दिया था कि भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत फिल्मकारों को अपनी बात कहने का अधिकार है।

सरकारी सूत्रों ने उस समय कहा था कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां रचनात्मक स्वतंत्रता को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है। फिल्मों के जरिए विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करना इसी स्वतंत्रता का हिस्सा है। अगर किसी देश या पक्ष को फिल्म की सामग्री पर आपत्ति है, तो वह संबंधित मंत्रालय या प्राधिकरण से संपर्क कर सकता है, न कि विदेश मंत्रालय से।

'बैटल ऑफ गलवान' वर्ष 2020 में भारत और चीन के बीच हुई गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है। इस संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे। भारत के अनुसार, इस दौरान बड़ी संख्या में चीनी सैनिक भी हताहत हुए थे, हालांकि चीन ने सीमित नुकसान की ही पुष्टि की थी। इसी घटना को लेकर दोनों देशों के दावे अलग-अलग रहे हैं।

विवाद उस समय और बढ़ गया, जब सलमान खान के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी किया गया। इसके बाद चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसमें वास्तविक घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। हालांकि, भारत ने इन आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया है। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+