Boycott Laal Singh Chaddha:‘ट्रोलर्स एक अच्छी फिल्म नहीं...’ आमिर खान के समर्थन में उतरे मिलिंद सोमन
आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को जहां बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है तो वहीं अब अभिनेता मिलिंद सोमन ने आमिर खान का खुलकर समर्थन किया।
मुंबई, 3 अगस्त: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के कहे जाने वाले आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को रिलीज होने के लिए कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई। बता दें कि, सोशल मीडिया पर फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट करने की मांग की गई है। जिसके बाद अब आमिर खान की फिल्म को लेकर अभिनेता मिलिंद सोमन ने एक्टर का खुलकर समर्थन किया।

आमिर खान के समर्थन में उतरे मिलिंद सोमन
दरअसल पिछले कुछ दिनों आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया पर बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड कर रहा था। जिसके बाद अभिनेता आमिर खान को चिंता सताने लगी और उन्होंने फैंस से फिल्म देखने की अपील की। अब इस विवाद पर अभिनेता मिलिंद सोमन एक ट्वीट किया है। मिलिंद ने अपने इस ट्वीट में आमिर खान की फिल्म का समर्थन करते हुए लिखा - 'ट्रोल्स एक अच्छी फिल्म नहीं रोक सकते हैं'।
Trolls can't stop a good film :)
— Milind Usha Soman (@milindrunning) August 2, 2022
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी लाल सिंह चड्ढा मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ मौनी रॉय और करीना कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। आमिर की ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि, फैंस का इस फिल्म को समर्थन मिलता है या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications