59 की उम्र में मिलिंद सोमन ने ऋतिक-टाइगर को दी ऐसी टक्कर, खोला फिटनेस का राज, जानें कैसी डाइट करते हैं फॉलो
Milind Soman: मॉडल, एक्टर और फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमन एक बार फिर अपनी बेहतरीन फिट बॉडी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई से गोवा तक की 330 किलोमीटर लंबी दूरी साइकिल और दौड़ के जरिए केवल तीन दिनों में तय कर ली है।
मिलिंद सोमन ने 3 दिन में की 330 KM यात्रा
ये सफर मिलिंद सोमन ने #FitIndianRun पहल के तहत पूरा किया है जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव भी शेयर किया है। इतनी कठिन यात्रा के बावजूद उनका जोश और एनर्जी देखकर हर कोई हैरान है।

मिलिंद ने एक्सरसाइज और डाइट को दिया पूरा श्रेय
-59 साल की उम्र में भी मिलिंद सोमन जिस तरह फिट और एनर्जेटिक बने हुए हैं, उसका श्रेय उनकी नियमित एक्सरसाइज और डाइट को जाता है। अपने हालिया इंटरव्यू में मिलिंद सोमन ने बताया कि उन्होंने 330 किलोमीटर दौड़ने के इस अनुभव को पूरी तरह इन्जॉय किया है। हालांकि ये बिल्कुल आसान नहीं था।
-मिलिंद सोमन का कहना है कि अगर वह फिट न होते, तो शायद इसे कर पाना नामुमकिन होता। मिलिंद सोमन ने इंटरव्यू में कहा- मैं खुद को फिट महसूस करता हूं और मेरी डाइट इसमें अहम भूमिका निभाती है। मेरी डाइट पूरी तरह शाकाहारी है और उसमें किसी तरह का मांस या अंडा नहीं होता।
ये है मिलिंद सोमन का डेली रूटीन
-मिलिंद मानते ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह सुबह जल्दी नहीं उठते, लेकिन उठने के बाद 10 से 15 मिनट का वर्कआउट जरूर करते हैं। उनका मानना है कि थोड़ा समय निकालकर सभी लोगों को सुबह वर्कआउट करना चाहिए। इससे पूरे दिन शरीर को एक्टिव रखने में मदद मिलती है।
-मिलिंद सोमन सुबह की शुरुआत भरपूर पानी पीकर करते हैं। वह चाय या कॉफी से परहेज करते हैं। इसके बजाय मौसमी फल और ड्राई फ्रूट्स को अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बनाते हैं, जो शरीर को नेचुरल एनर्जी देता है।
लंच और डिनर में क्या होता है खास?
-मिलिंद सोमन का लंच बहुत ही साधारण और हेल्दी होता है। वह दोपहर के खाने में दाल, चावल, रोटी, सीजनल सब्जियां और सलाद खाना पसंद करते हैं। वहीं डिनर में वह काफी हल्का खाना खाते हैं। इसमें आमतौर पर उबली हुई सब्जियां और कभी-कभी खिचड़ी शामिल होती है।
-मिलिंद सोमन का कहना है कि वो यही डाइट पिछले कई सालों से फॉलो कर रहे हैं और इससे उन्हें न सिर्फ फिट रहने में मदद मिलती है, बल्कि मानसिक तौर पर भी वह शांति का अनुभव करते हैं।
59 की उम्र में ऐसे रहते हैं फिट
मिलिंद सोमन का सिंपल और हेल्दी लाइफस्टाइल एक प्रेरणा है उन सभी लोगों के लिए जो उम्र को अपनी सीमा मान लेते हैं। मिलिंद का मानना है कि अगर आप संतुलित खानपान, नियमित एक्सरसाइज और पॉजिटिव सोच को अपनाते हैं, तो उम्र कभी रुकावट नहीं बनती।












Click it and Unblock the Notifications