Metro In Dino: 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, जानिए इस साल अब कब रिलीज होगी फिल्म

Metro In Dino Release Date: अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही फिल्म मेट्रो इन दिनों काफी चर्चा में है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2023 में ही इस फिल्म की घोषणा हो गई थी। कुछ समय पहले डायरेक्टर ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया था लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। लेकिन अब एक बार फिर फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।

मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु बेहतरीन कहानी के लिए जाने जाते हैं। वहीं एक बार फिर अपनी नई फिल्म मेट्रो इन दिनों लेकर आने वाले हैं। पहले यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

Metro In Dino

बता दें कि, फिल्म मेट्रो इन दिनों इस साल 29 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी की फैंस को फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। हालांकि रिलीज डेट आखिर किस वजह से बदली गई है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है।

फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर फैंस इसलिए भी एक्साइटेड हैं क्योंकि यह पहली बार होगा जब आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान एकसाथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा फिल्म में कई बड़े एक्टर्स भी नजर आएंगे। जिसमें अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा भी शामिल हैं। बता दें कि, इस फिल्म का पहला पार्ट 'लाइफ इन ए मेट्रो' साल 2007 में रिलीज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+