Metro In Dino Ott Release: ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है 'मेट्रो...इन दिनों', कब और कहां देखें ये मूवी?

Metro In Dino Ott Release: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' गत 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। चार अलग-अलग प्रेम कहानियों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

ओटीटी पर रिलीज होने वाली है 'मेट्रो...इन दिनों'
लगभग 47 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने 36 दिनों में 53.09 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। हालांकि, फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से तारीफ मिली है। अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

Metro In Dino Ott Release

'मेट्रो...इन दिनों' का घर बैठे लें मजा

आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' को अगर आप थिएटर में देखने से चूक गए हैं तो अब आप इसका मजा घर बैठे ही ले सकते हैं।

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' अब जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। खबर है कि फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को मिले हैं।

-मौजूदा नियमों के तहत, सिनेमाघरों में रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होती है। ऐसे में फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' आगामी 29 अगस्त 2025 के आसपास ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो सकती है।

चार अलग-अलग समकालीन प्रेम कहानियां

-टी-सीरीज और अनुराग बासु प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ये फिल्म साल 2007 की 'लाइफ इन ए मेट्रो' मूवी की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। भले ही दोनों फिल्मों की कहानी सीधे तौर पर जुड़ी हुई नहीं है, लेकिन दोनों का भाव एक जैसा ही है।

-अनुराग बासु ने इस फिल्म में शहरी भारत की चार अलग-अलग समकालीन प्रेम कहानियों को पिरोया है, जो आधुनिक रिश्तों, उनके जुड़ाव, अकेलेपन और भावनात्मक पहलुओं को बखूबी दर्शाती हैं।

क्या है 'मेट्रो... इन दिनों' की कहानी?

-फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' की कहानी चार अलग-अलग शहरों के चार कपल्स के इर्द-गिर्द घूमती है। अलग-अलग उम्र के इन किरदारों की लव स्टोरी के जरिए ये फिल्म बताती है कि प्यार हर दौर में एक जैसा अहसास है, लेकिन ये कभी आसान नहीं होता। प्यार की यही अनिश्चितता इसे खास बनाती है।

-फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु ने रिश्तों की जटिलताओं को सहज अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। फिल्म में अनुपम खेर-नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा-पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान और अली फजल-फातिमा सना शेख की जोड़ियां देखने को मिलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+