Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Metro In Dino BO Collection Day 1: बेहद फीकी रही 'मेट्रो इन दिनों' की शुरुआत, पहले दिन कमाए चिल्लर

Metro In Dino Box Office Collection Day 1: फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान जैसे एक्टर्स हैं। मेट्रो इन दिनों 4 जुलाई को रिलीज हुई है।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' और काजोल की 'मां' से है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो पहले दिन फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Metro In Dino Box Office Collection Day 1

फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी कुछ खास नहीं रही है। पहले दिन सुबह के शो में 8.64% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इसके बाद जो शाम को बढ़कर 17.99% हो गई। 'मेट्रो... इन दिनों' को अनुराग बासु ने लिखा और डायरेक्ट किया है। ये एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म 2007 में आई 'लाइफ इन ए... मेट्रो' का सीक्वल है। फिल्म में चार अलग-अलग उम्र के कपल्स की कहानियां हैं, जो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित 'मेट्रो इन दिनों' एक मल्टी-स्टोरी फिल्म है, जिसमें कई कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म की कहानी चार अलग-अलग शहरों में रहने वाले कपल्स के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले दिन फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन वीकेंड में फिल्म के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। अब देखना ये है कि वीकेंड में इस फिल्म को दर्शकों से प्यार मिल पाता है या नहीं। क्योंकि फिल्म के वर्ड ऑफ माउथ से चलने की उम्मीदें हैं। हालांकि अभी भी दर्शक सितारे जमीन पर को देखने जा रहे हैं। मेट्रो इन दिनों का बज इतना खास नहीं बना था। मेकर्स का भी मानना है कि फिल्म को वीकेंड में अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+