MeToo: उसने मुझे किस...साउथ के दिग्गज एक्टर फिल्म निर्माता पर महिला ने लगाया ये आरोप
MeToo: उसने मुझे किस...साउथ के दिग्गज एक्टर फिल्म निर्माता पर महिला ने लगाया ये आरोप
नई दिल्ली, 30 अप्रैल: एक एक्ट्रेस के मलयालम एक्टर- डॉयरेक्टर विजय बाबू पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। वहीं इस अरोप के कुछ दिनों बाद, एक अन्य एक्ट्रेस ने उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। #MeToo केरला इंस्टाग्राम पोस्ट में एक्ट्रेस ने विजय बाबू पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाए हैं।

अभिनेता पर महिला ने लगाया ये आरोप
महिला ने आरोप लगाया अभिनेता ने उसे चूमने की कोशिश की, ये तब उसने किया जब उसे मुश्किल से 20-30 मिनट के पहले ही मिला था। उसने कहा कि इस घटना ने उसे अंदर तक झकझोर कर रख दिया और यहां तक कि उसे फिल्म उद्योग से भी दूर रखा। उनके अनुसार, उन्होंने इस घटना का खुलासा तब किया जब विजय बाबू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले अभिनेत्री को समाज के एक वर्ग से उपहास का सामना करना पड़ा।

मुझे मेरे होठों पर चूमने के लिए झुक गया
महिला ने एक पोस्ट में आरोप लगाया कि वह शराब पी रहा था और उसने मुझे भी ड्रिक ऑफर की। मैंने मना कर दिया और मैं अपना काम करने लगी। अचानक, वह बिना किसी सवाल के, बिना किसी सहमति के मुझे मेरे होठों पर चूमने के लिए झुक गया। सौभाग्य से, मेरा रिफ्लेक्स एक्शन बहुत तेज था और मैंने बस खुद को पीछे की ओर खींच लिया और उससे दूरी बनाए रखी। मैंने उसके चेहरे में देखा, और उसने मुझसे पूछा: सिर्फ एक चुंबन?

फरार चल रहा है एक्टर
इस बीच, पुलिस द्वारा बलात्कार मामले में लुकआउट नोटिस जारी किए जाने के बाद अभिनेता ने अग्रिम जमानत के लिए केरल उच्च न्यायालय का रुख किया। अभिनेता फरार है और उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होते ही कथित तौर पर देश छोड़कर भाग गया है।












Click it and Unblock the Notifications