Met Gala 2025: मेट गाला 2025 में शाहरुख खान के डेब्यू ने मचाया हंगामा, K लॉकेट ने लूट ली महफिल
Met Gala 2025 Shah Ruh Khan: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान इस समय दुनिया में धूम मचाते नजर आ रहे हैं। दरअसल शाहरुख खान ने दुनिया के सबसे फेमस फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला 2025 में अपना डेब्यू किया है।
गले में पहना था K का नेकलेस
रेड कार्पेट से शाहरुख खान के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि मेट गाला 2025 में शाहरुख खान ने काले रंग का सूट पहना था। उन्होंने गले में कई नेकपीस पहने हुए थे, जिनमें से एक में बड़ा सा K का लॉकेट था।

किंग खान के लुक ने मचाई तबाही
ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे हैं कि 'के' का मतलब किंग (King) है। उन्होंने एक छड़ी भी ले रखी थी, जिसके ऊपर टाइगर का सिर बना हुआ था। मेट गाला में अपने डेब्यू के लिए, शाहरुख खान ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया ऑल-ब्लैक रीगल आउटफिट पहना था। इस लुक में क्लासिक ब्लैक सूट था जिस पर ढेर सारी चेन और अंगूठियां सहित शानदार गोल्ड की ज्वैलरी भी थी।
मैनेजर पूजा ददलानी ने शेयर किए फोटोज
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किंग खान की मेट गाला लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें कि जैसे ही शाहरुख खान न्यूयॉर्क में अपने होटल से बाहर निकले, वहां मौजूद फैंस ने SRK... SRK...चिल्लाकर उनका वेलकम किया। इस दौरान शाहरुख खान गर्मजोशी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आए। उन्होंने फ्लाइंग किस के साथ फैंस को ग्रीट किया और कुछ लकी फैंस से हाथ भी मिलाया।
विदेशी मीडिया के सामने शाहरुख खान ने खुद को ऐसे किया इंट्रोड्यूस
वहीं एक वायरल वीडियो में शाहरुख खान विदेशी मीडिया के सामने खुद को इंट्रोड्यूस करते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं- मैं शाहरुख खान हूं। उनका ये वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसके बाद मीडिया ने उनसे रेड कार्पेट वाले लुक के बारे में भी पूछा, जिसे फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था।
किंग खान ने पहना सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन वाला सूट
59 साल के शाहरुख खान और उनके फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने रेड कार्पेट पर वोग को दिए गए एक इंटरव्यू में लुक के बारे में बात की। सब्यसाची ने होस्ट को बताया कि शाहरुख दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, जिन्होंने मेट गाला के लिए निकलते समय उनके होटल के बाहर लगभग भगदड़ मचा दी थी।
शाहरुख खान ने दिया अपना सिग्नेचर पोज
जानकारी के अनुसार मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर शाहरुख खान ने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया। इस दौरान वह फैंस की तरफ मुस्कुराते और हाथ मिलाते हुए नजर आए। साल की सबसे बड़ी फैशन नाइट से किंग खान के इस शानदार अंदाज पर फैंस भी फिदा हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications