Met Gala 2025: मेट गाला 2025 में दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, पगड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर किया ऐसा काम
Met Gala 2025 Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अब बॉलीवुड में भी अपना जादू चला रहे हैं। इसी बीच दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में भी शानदार डेब्यू किया है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मेट गाला 2025 में दिलजीत दोसांझ ने किया डेब्यू
दिलजीत दोसांझ का रेड कार्पेट लुक सामने आया है, जिसमें वह रॉयल अवतार में महाराजा की तरह नजर आ रहे हैं। दरअसल दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में अपने लुक से महाराजा भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही अपनी संस्कृति का अमेरिकन प्रेस के सामने प्रदर्शन किया है।

रॉयल लुक में दिखे दिलजीत दोसांझ
-आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ पहले ऐसे इंडियन स्टार बन गए हैं, जिन्होंने पगड़ी पहनकर मेट गाला 2025 में डेब्यू किया है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
-जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में दिलजीत दोसांझ ने महाराजा भूपिंदर सिंह के अवतार की झलक विदेशी मीडिया को दिखाई। दिलजीत के इस रॉयल लुक को फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग के क्रिएट किया है।
-वायरल हो रही फोटोज में देखा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ ने ऑल वाइट लुक कैरी किया है, जिसमें उन्होंने सफेद रंग की शेरवानी के साथ पगड़ी पहनी हुई है। उन्होंने अपने लुक को फ्लोर लेंथ कैप के साथ हाइलाइट किया है जिसमें गुरमुखी लिखी हुई है।
पंजाबी संस्कृति को किया रिप्रेजेंट
-दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला के भव्य रेड कार्पेट पर पंजाबी संस्कृति को ग्लोबल रूप में पेश किया है। उनके महाराज लुक को अभिलाषा देवनानी ने स्टाइल किया है। इस लुक के साथ पंजाबी पॉप आइकन ने मैचिंग हैडपीस को अपनी पगड़ी में लगाया है, जबकि मल्टीपल नेकपीस पहना हुआ है।
-इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ने एक तलवार भी पकड़ी हुई है। उनके इस रॉयल लुक ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया है। मेट गाला 2025 में पगड़ी और रॉयल लुक को दिखाकर दिलजीत दोसांझ ने साबित कर दिया है कि वह सिंगर और एक्टर होने के साथ साथ फैशन में भी माहिर हैं। उन्होंने अपने इस लुक से मेट गाला इवेंट में इतिहास रच दिया है।












Click it and Unblock the Notifications