Met Gala 2023: जबरदस्त चर्चा में मशहूर सिंगर रिहाना का लुक, प्रेग्नेंसी में भी फ्लोरल लुक से लूट ली महफिल
हाल ही में मेट गाला इवेंट में रिहाना का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। सिंगर व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Met Gala 2023: मेट गाला मशहूर हस्तियों, फैशन और पॉप कल्चर के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। न्यूयॉर्क में हो रहा गाला इवेंट कई मायनों में खास है। 1 मई को मेट गाला इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। इवेंट में अब एक्ट्रेसेस के लुक जमकर वायरल हो रहे हैं।
अगर कोई है जो मेट गाला थीम के अनुसार कपड़े पहनना जानता है, तो वो रिहाना है। सिंगर अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस ने अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
गाला के शुरू होने से पहले ही रिहाना ने अपने लुक की एक हिंट फैंस को दी थी। अब दुनिया की सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक रिहाना ने अपने स्टाइलिंग आउटफिट से लोगों को शॉक कर दिया। रिहाना ने मेट गाला इवेंट से व्हाइट ड्रेस की अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
बताते चलें कि पिछले साल रिहाना मेट गाला इवेंट में शामिल नहीं हो सकी थीं। लेकिन भले ही सिंगर इतने बड़े इवेंट में शामिल नहीं हो सकीं, बावजूद इसके द ग्रेड म्यूजियम की ग्रीको रोम गैलरी के अंदर उनकी एक मूर्ति लाई गई। रिहाना ने इंस्टाग्राम पर अपने स्टैच्यू की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। जिसमें उन्होंने लिखा कि शट डाउन द मेट इम मार्बल! Vogue को धन्यवाद।
मेट गाला की बात अगर करें, तो पॉप कल्चर के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। बीते कुछ सालों में ये इवेंट काफी बदल चुका है। इस इवेंट का रेड कार्पेट फैशन हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। मेट गाला मेट को मेट बॉल के रूप में भी जाना जाता है। प्रदर्शनी के थीम सेट के हिसाब से ही गेस्ट्स को कपड़े पहनने होते हैं। हर मई को पहले सोमवार के दिन न्यूयॉर्क शहर में मेट गाला होता है। इसे मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में करवाया जाता है। इस साल की थीम की बात करें, तो ये कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी है।












Click it and Unblock the Notifications