Met Gala 2023: बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं ईशा अंबानी, मेट गाला में ब्लैक साड़ी गाउन में ढ़ाया कहर
मेट गाला 2023 में जहां बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियां अपने फैशन का जलवा बिखेरती हुई नजर आईं। वहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी अपने लुक्स से इन सभी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया।

Met Gala 2023: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेस ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। लेकिन इस लिस्ट सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि मशहूर बिजनेसमेन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी अपने लुक्स से इन सभी एक्ट्रेसेस को पछाड़ दिया।
मेट गाला में पहुंची ईशा अंबानी
न्यूयॉर्क में आयोजित फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में ईशा अंबानी ने भी शिरकत की। ईशा कई सालों से मेट गाला का हिस्सा बनी हुई हैं। इस बार उन्होंने अपने स्टनिंग लुक्स से सुर्खियां बटोरीं। बता दें कि, ईशा अंबानी ने इस साल नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइन की हुई ब्लैक सैटिन साड़ी गाउन पहना।
अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर
ईशा अंबानी इस इंडियन लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक के लिए उन्होंने लाइट मेकअप किया है और उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट रखा है जिससे उनका लुक क्लासी लग रहा है। इसी के साथ डिजाइन किए गए इस आउटफिट को हजारों क्रिस्टल और मोतियों से सजाया गया है।
सोशल मीडिया पर छाईं ईशा अंबानी
ईशा अंबानी का यह लुक काफी चर्चा में है। उनकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब भारत के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मेट गाला में शिरकत की। साल 2019 में हुए इस इवेंट में उन्होंने प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया।












Click it and Unblock the Notifications