Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट ने मेट गाला में ढाया कहर, लूटी महफिल
न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा जबरदस्त अंदाज में नजर आईं। वहीं आलिया भट्ट व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Met Gala 2023: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट से लेकर कई बॉलीवुड की हस्तियों ने मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया है। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं जबकि आलिया भट्ट ने अपनी खूबसूरती और जबरदस्त अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया।
आलिया भट्ट मेट गाला में एंजेल लुक में नजर आईं। उनकी बहन शाहीन भट्ट ने आलिया के रेड कार्पेट लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आलिया की तस्वीर को शेयर करते हुए शाहीन ने लिखा परी। बता दें कि आलिया इस साल पहली बार मेट गाला इवेंट में शिरकत कर रही हैं।
मेट गाला में निक जोनास ब्लैक लेदर की जैकेट में नजर आएं जबकि प्रियंका चोपड़ा खूबसूरत ब्लैक ड्रेस में 11 कैरेट के डायमंड नेकलेस में नजर आईं। बता दें कि मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा ने 2017 में अपनी शुरुआत की थी।
मेट गाला की बात करें तो यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय फैशन कार्यक्रम है, जोकि इस बार 1 मई को हो रहा है। इस कार्यक्रम में दुनियाभर की हस्तियां शामिल होती हैं। मेट गाला को न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है।
मेट गाला कि शुरुआत मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में स्थित कास्ट्यूम इंस्टिट्यूट को मदद के लिए शुरू किया गया था। इसकी शुरुआत एना विंटोर ने फंड इकट्ठा करने के लिए की थी। इसमे अलग-अलग क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शामिल होती हैं।
मेट काला की शुरुआत 1948 में हुई थी, हालांकि पहले इसकी शुरुआत फंड इकट्ठा करने और फैशन इंस्टिट्यूट को बढ़ावा देने के लिए की गई थी, लेकिन बाद में यह एक परंपरा बन गई और हर साल इसे आयोजित किया जाने लगा। यह हर वर्ष मई माह के पहले सोमवार को आयोजित किया जाता है।
2019 में मेट गाला के जरिए 200 मिलियन डॉलर इकट्ठा किए गए थे, माना जा रहा है कि इस वर्ष यह रकम और भी बड़ी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications