Mere Husband ki Biwi: अर्जुन कपूर की फिल्म के सेट पर हुआ भीषण हादसा, डायरेक्टर मुदस्सर अजीज और डीओपी हुए घायल
Mere Husband ki Biwi Set ceiling collapses: अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की नई फिल्म आ रही है। मेरे हसबैंड की बीवी। कुछ दिनों पहले ही इसका पोस्टर जारी किया गया और फिल्म की अनाउंसमेंट किया गया। अब इस फिल्म के सेट से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस सेट में गंभीर हादसा हो गया है।
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के सेट के एक हिस्से की छत गिर गई। इस दौरान सेट पर अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और एक्टर प्रोड्यूसर जैकी भगनानी भी मौजूद थे। जिन्होंने भागकर अपने आपको बचाया। बता दें, फिल्म का सेट मुबंई के गोरेगांव स्थित रॉयल पाम्स के पास चल रही थी। हादसा यहीं हुआ।

बताया जा रहा था फिल्म का एक गाना शूट हो रहा था। इसे विजय गांगुली कोरियोग्राफ कर रहे थे। इस हादसे पर उनका भी बयान आया। उन्होंने कहा, गाने की शूटिंग पहले दिन अच्छे से हुई। अगले दिन भी शूटिंग सामान्य रूप से ही चल रही थी, लेकिन अचानक एक शॉट के दौरान अचानक छत गिर गई। हम सब मॉनिटर के पीछे बैठकर देख रहे थे, तभी कुछ टुकड़े गिरने लगे। सबसे अच्छी बात रही कि जो टुकड़ा गिरा उससे बचने के लिए हमारे पास सुरक्षित जगह थी। खतरनाक तब होता जब पूरी छत ही गिर जाती। इस हादसे में भी कुछ लोगों को चोटें आई हैं।
रिपोर्ट्स में विजय ने कहा कि हादसे में फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज घायल हुए हैं। वहीं, फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मनु आनंद का अंगूठा भी फ्रैक्चर हो गया है। विजय को भी कोहनी और सिर में चोट आईं हैं। इसमें विजय का कैमरा अटेंडेंट भी घायल हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications