Mental Health: मानसिक बीमारी से जूझ चुके हैं ये 5 बॉलीवुड सेलेब्स, एक को तो जेल तक जाना पड़ा था
Mental Health: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। दीपिका पादुकोण ने फेमस कंपनी एल एंड टी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के एक बयान पर अपना गुस्सा निकाला है। एक्ट्रेस ने चेयरमैन पर निशाना साधते हुए उनकी आलोचना की है।
एसएन सुब्रह्मण्यन का विवादित बयान
आपको बता दें कि हाल ही में एल एंड टी कंपनी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने कहा था कि कर्मचारियों को रविवार के दिन भी काम करना चाहिए। सुब्रह्मण्यन का कहना था कि कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए। इसी बयान को सुनकर पर दीपिका पादुकोण भड़क उठी हैं।

एसएन सुब्रह्मण्यन पर भड़कीं दीपिका पादुकोण
ऐसे में दीपिका पादुकोण ने एसएन सुब्रह्मण्यन पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पत्रकार फैज डिसूजा का पोस्ट रीशेयर करते हुए लिखा है - ऐसे ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के मुंह से इस तरह का बयान चौंकाने वाला है। मेंटल हेल्थ भी मायने रखता है।
खराब मेंटल हेल्थ एक आम समस्या
आपको बता दें कि आज के समय में खराब मेंटल हेल्थ एक आम समस्या होती जा रही है। वहीं इस बीमारी को आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स भी फेस कर रहे हैं। आज के समय में काम का टेंशन और पर्सनल इश्यूज इस बीमारी का मुख्य कारण बनते जा रहे हैं।
आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में जो डिप्रेशन और खराब मेंटल हेल्थ की समस्या का सामना कर चुके हैं।
दीपिका पादुकोण
-बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी एक समय मपर डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। यहां तक कि वह सुसाइड करने के बारे में भी सोचने लगी थीं। ऐसे में उन्होंने लंबे समय तक अपने काम से ब्रेक लिया था और अपना इलाज करवाया था।
-कहा जाता है कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप होने के बाद ही दीपिका पादुकोण की ऐसी हालत हो गई थी।
शाहरुख खान
-बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि वह इंडस्ट्री के सबसे महंगे हीरो भी है। आज के समय में शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर हैं।
-हालांकि एक समय पर शाहरुख खान ने डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी का सामना किया था। आपको बता दें कि साल 2010 में शाहरुख खान को कंधे की सर्जरी करानी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने काफी समय तक काम ब्रेक लिया था और वह इसके चलते डिप्रेशन के भी शिकार हो गए थे।
संजय दत्त
-संजय दत्त एक अच्छे एक्टर हैं लेकिन उनकी पर्सनल लइफ काफी विवादों में घिरी रही है। एक्टर को अपने निजी जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
-पहले तो संजय दत्ता की मां की कैंसर से मौत हो जाती है। एक्टर अपनी मां के काफी करीब थे। उसके बाद उन्हें शराब और ड्रग्स की लत लग गई थी। फिर बाद में संजय दत्त को जेल तक जाना पड़ा था।
-इन सब चीजों का संजय दत्त के दिमाग पर काफी गहरा असर पड़ा था। एक समय ऐसा भी आया था जब वह खराब मेंटल हेल्थ का शिकार हो गए थे।
करण जौहर
-बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर भी एक समय पर खराब मेंटल हेल्थ से गुजर रहे थे।
-मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक पुराने इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद बताया था कि अपनी पर्सनल लाइफ और बिजनेस की समस्याओं को लेकर वह डिप्रेशन में चले गए थे।
अमिताभ बच्चन
-बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी एक समय पर डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उन्हें बिजनेस में काफी नुकसान उठाना पड़ा था। वह दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे।
-ऐसे समय में बिग बी डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। लेकिन उन्होंने इस समस्या का सामना किया और दमदार वापसी की।












Click it and Unblock the Notifications