स्विट्जरलैंड में मीरा राजपूत को मिली आलू गोभी, तस्वीर शेयर कर जाहिर की खुशी
मीरा राजपूत इन दिनों अपने पति शाहिद कपूर के साथ स्विट्जरलैंड वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। ट्रिप के 5 दिन बाद उन्हें आखिरकार भारतीय भोजन मिलने में सफलता मिली। जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।
मुबई, 24 जून: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बॉलीवुड से भले ही कोसो दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वह इन दिनों स्विट्जरलैंड में अपने परिवार वालों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। वैसे तो मीरा शाकाहारी हैं ऐसे में उनको भारतीय भोजन स्विट्जरलैंड में मिलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन, आखिरकार ट्रिप के 5 दिन बाद उन्हें ये सफलता मिल ही गई। जिसकी खुशी उन्होंने अपने फैंस के साथ भी साझा की है।

मीरा राजपूत को मिला भारतीय भोजन
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही बॉलीवुड से दूर हों लेकिन वह अक्सर सोशल मीडिया भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। लेकिन, इस ट्रिप के दौरान वह लंबे समय बाद भारतीय भोजन पाकर काफी खुश नजर आईं। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।

खुशी से झूम उठी मीरा
आपको बता दें कि, मीरा राजपूत शाकाहारी हैं। ऐसे में विदेश में उनको भारतीय भोजन मिलना एक बड़ा टास्क था। लेकिन, ट्रिप के 5 दिन बाद आखिरकार उन्हें भारतीय भोजन मिला और इसकी खुशी शेयर करने से वो खुद को रोक नहीं पाईं। मीरा राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर कैप्शन में लिखा- 5 लंबे दिनों के बाद। हां।" इसके साथ ही तस्वीर में पीछे पिया तू अब तो आजा गाना बज रहा था।

मीरा ने शेयर की फैमिली फोटो
इसके साथ ही मीरा राजपूत ने गर्म पानी में तैरते हुए वन-शोल्डर स्विम सूट में अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। इससे पहले, मीरा ने शाहिद, मीशा और ज़ैन के साथ एक पारिवारिक तस्वीर साझा की। तस्वीर में वह सभी कैमरे की ओर पीठ करके किनारे पर खड़े हुए हैं। उसने पूरे स्विट्जरलैंड में अपनी ट्रेन की सवारी की झलकियाँ भी साझा कीं।

करण जौहर की पार्टी में हुए शामिल
इस ट्रिप से पहले शाहिद कपूर दुबई में आयोजित एक अवॉर्ड शो में नजर आए थे। इससे पहले वह अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पिछले महीने करण जौहर की बर्थेडे पार्टी में शामिल हुए थे। जिसमें बॉलीवुड के कईं बड़े सेलेब्स भी शामिल हुए थे।

शाहिद कपूर की आखिरी फिल्म
आपको बता दें कि, शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म जर्सी में देखा गया था। फिल्म में शाहिद ने 30 के दशक में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह अपने पिता पंकज कपूर के साथ नजर आए थे। वहीं पंकज ने उनके कोच की भूमिका निभाई। हालांकि फिल्म को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।












Click it and Unblock the Notifications