Mayoori Kango: क्यों 14 साल बाद अचानक चर्चा में आईं 'पापा कहते हैं' फेम ये एक्ट्रेस,कहां थीं इतने सालों से?
Mayoori Kango: नंबे के दशक का एक बेहद ही खूबसूरत गीत 'घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही', हर म्यूजिक लवर को जरूर याद होगा, फिल्म 'पापा कहते हैं' के इस गाने में ब्लैक शर्ट और गिटार के साथ एक्टर जुगल हंसराज काफी हैंडसम दिखे थे तो वहीं इसमें एक बेइंतहा सुंदर भूरी आंखों वाली अभिनेत्री भी थी जिसे देखकर उस वक्त सिने दर्शक क्रेजी हो गए थे और वो रातों-रात जवां दिलों की धड़कन बन गई थीं, उस अदाकारा का नाम था मंयूरी कांगो।
अपनी मोहक अदाओं से दिल जीतने वाली मयूरी इस गाने से लोकप्रिय तो हो गई थीं लेकिन इसके बाद आई उनकी कई फिल्में बॉक्सऑफिस पर खासा कमाल नहीं कर पाईं और वो अचानक से वो फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं लेकिन 25 अगस्त 2025 के बाद से वो लोगों के जेहन में फिर से जिंदा हो गई हैं।

दरअसल मयूरी कांगो ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर 28 दिसंबर 2003 को छत्रपति संभाजीनगर के आदित्य ढिल्लों नामक एक एनआरआई से शादी की थी और वो न्यूयार्क चली गईं।
पढ़ाई और पर्सनल लाइफ पर फोकस किया (Mayoori Kango)
इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई और पर्सनल लाइफ पर फोकस किया। उन्होंने बारूक कॉलेज जिकलिन स्कूल ऑफ बिजनेस से मार्केटिंग और फ़ाइनेंस में एमबीए किया और कारपोरेट की दुनिया में कदम रखा, वह Performix media agency की प्रबंध निदेशक बनीं। इसके बाद वो गूगल इंडिया में भारत उद्योग प्रमुख - एजेंसी व्यवसाय के रूप में काम कर रही थीं।
पब्लिसिस ग्रुप में फिर से वापसी (Mayoori Kango)
25 अगस्त 2025 को उन्होंने LinkedIn प्रोफाइल पर सूचना दी कि वो पब्लिसिस ग्लोबल डिलीवरी की वैश्विक कार्यकारी नेतृत्व टीम के सदस्य के रूप में पब्लिसिस ग्रुप में शामिल हो गई हैं। इसी वजह से मयूरी कांगो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गई हैं। लोग उन्हें 'सिल्वर स्क्रीन से बोर्डरूम तक' पहुंचने के लिए बहुत सारी बधाईयां दे रहे हैं।
Mayoori Kango ने क्या लिखा?
मयूीर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं #Publicis Global Delivery (PGD) हैशटैग के लिए वैश्विक कार्यकारी नेतृत्व टीम के सदस्य के रूप में पब्लिसिस ग्रुप में फिर से शामिल हो गई हूं। मैं मीडिया, तकनीक और डिजिटल क्षेत्र में हमारे वैश्विक समाधानों और सेवाओं को आकार देने के लिए PGD ग्लोबल टीम के साथ साझेदारी करंगी-साथ ही हमारी AI कार्यप्रणाली को भी आगे बढ़ाएगा। यह प्रत्यक्ष रूप से देखने के बाद कि कैसे AI हमारे काम करने, रचना करने और जुड़ने के तरीके को बदल रहा है, मैं मार्केटिंग और मीडिया के भविष्य को फिर से परिभाषित करने के लिए इसकी क्षमता का दोहन करने को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हूं।'
'डिलीवरी सेंटर के सीईओ के रूप में भूमिका निभाऊंगी'
'मैं हमारे इंडिया डिलीवरी सेंटर के सीईओ के रूप में भी दूसरी भूमिका निभाऊंगी, जहां मैं अपनी प्रतिभाशाली टीमों के साथ मिलकर सीमाओं को आगे बढ़ाने, नवाचार करने और दुनिया भर के पब्लिसिस ग्राहकों के लिए सार्थक प्रभाव पैदा करने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हूं। वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है-इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूँ और आगे के सफ़र के लिए उत्साहित हूं।'

आइए एक नजर डालते हैं Mayoori Kango के अब तक के सफर पर ...
- मयूरी कांगो का जन्म 15 अगस्त 1982 को औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में हुआ था।
- 1995 में सैयद अख्तर की फिल्म नसीम से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।
- 1996 में रिलीज हुई महेश भट्ट की फिल्म 'पापा कहते हैं' से उन्हें खास पहचान मिली।
- इसके बाद उन्होंने 'बेताबी', 'होगी प्यार की जीत', 'प्यार में कभी कभी'जैसी फिल्मों में काम किया।
- उन्होंने टीवी सीरियल्स जैसे 'करिश्मा - द मिराकल ऑफ डेस्टिनी', 'क्यों होता है प्यार', 'किटी पार्टी'में भी अभिनय किया।
- उन्होंने एमबीए (मार्केटिंग और फाइनेंस) की पढ़ाई अमेरिका से की।
- पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में काम शुरू किया।
- वे डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में सक्रिय रहीं।
- उन्होंने Google India में बतौर हेड ऑफ इंडस्ट्री - एजेंसी बिजनेस काम किया।
- उन्होंने आदित्य ढिल्लों नामक एक एनआरआई से शादी की।
- 2011 में वो एक बेटे की मां बनीं।














Click it and Unblock the Notifications