सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की 'परम सुंदरी' का नहीं है कोई बज, एडवांस बुकिंग देख मेकर्स होंगे हैरान!
Param Sundari Advance Booking: 29 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स ने सैयारा के डर से बदली थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग अब शुरू हो गई है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है।
यह एक रोमांटिक जॉनर की फिल्म है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म 'परम सुंदरी' की कहानी अच्छी, नई, अलग और दमदार हुई तभी इसकी कमाई अच्छी हो सकती है। अगर फिल्म में कहानी में दम नहीं होगा तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी नहीं चलेगी। हालांकि कई लोगों को मानना है कि फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से मिलती जुलती है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'परम सुंदरी' ने तीन नेशनल चेन्स में अब तक 12,000 से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग कर ली है। फिल्म की रिलीज में अभी पूरा एक दिन बाकी है, ऐसे में उम्मीद है कि यह आंकड़ा 50,000 के पार जा सकता है। हालांकि की एडवांस बुकिंग के मामले में ये फिल्म बहुत पीछे रह गई है। फिल्म का इतना बज भी नहीं है। इसके अलावा दर्शक भी इसके लिए एक्साइटेड नहीं दिख रहे हैं। बुक माई शो में भी इस फिल्म को 1 लाख 61 हजार लाइक्स मिले हैं। इससे भी ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का बज कितना है। रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स को भी इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं है। इसी वजह से उन्होंने फिल्म का प्रेस शो भी रिलीज के दिन ही रखा है।
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में नॉर्थ इंडियन लड़के को साउथ इंडियन लड़की से प्यार हो जाता है। परम सुंदरी की कहानी इसी के इर्द गिर्द बुनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications