Param Sundari Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, जानिए कैसी है

Param Sundari FIRST Review: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का बज नहीं है। फिल्म की एडवांस बुकिंग अब शुरू हो गई है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है। अब इस फिल्म का रिव्यू भी आना शुरू हो गया है।

फिल्म भले ही रिलीज हुई न हुई हो, लेकिन अब इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म की बीते दिन मुंबई में स्क्रीनिंग भी हुई थी। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं, कैसी है परम सुंदरी।

Param Sundari FIRST Review

खुद को ओवरसीज सेंसर बोर्ड को मेंबर बताने वाले उमैर संधू ने फिल्म का रिव्यू दिया है। उन्होंने अपने X अकाउंट में लिखा, परम सुंदरी एक पैसा वसूल रोमांटिक कॉमेडी। इसमें प्यार, गाने, डांस और इमोशन्स हैं। दक्षिण और उत्तर की पारंपरिक प्रेम कहानी। जाह्नवी कपूर ने पूरी तरह से शो पर कब्ज़ा कर लिया। कहानी और स्क्रीनप्ले औसत है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का अभिनय भी अच्छा है। ज़रूर देखिए। ये उमैर का रिव्यू है। oneindia hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'परम सुंदरी' ने तीन नेशनल चेन्स में अब तक 12,000 से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग कर ली है। फिल्म की रिलीज में अभी पूरा एक दिन बाकी है, ऐसे में उम्मीद है कि यह आंकड़ा 50,000 के पार जा सकता है। हालांकि की एडवांस बुकिंग के मामले में ये फिल्म बहुत पीछे रह गई है। फिल्म का इतना बज भी नहीं है। इसके अलावा दर्शक भी इसके लिए एक्साइटेड नहीं दिख रहे हैं। बुक माई शो में भी इस फिल्म को 1 लाख 61 हजार लाइक्स मिले हैं। इससे भी ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का बज कितना है। रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स को भी इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं है। इसी वजह से उन्होंने फिल्म का प्रेस शो भी रिलीज के दिन ही रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+