Mayank Pawar Death Reason: कौन थे मयंक पवार, 37 साल की उम्र में कैसे हो गई मौत? Sunny Leone को था रूलाया
Mayank Pawar Death Reason: साल 2026 की शुरुआत ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए भारी साबित हो रही है। एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं और अब MTV के पॉपुलर शो के एक चेहरे की अचानक मौत ने सबको हिला दिया है। MTV Splitsvilla Season 7 के फेवरेट कंटेस्टेंट Mayank Pawar अब हमारे बीच नहीं रहे। वह सिर्फ 37 साल के थे और हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था। सोशल मीडिया पर मयंक की मौत की खबर 24 फरवरी को जारी की गई। आइए जानते हैं कि कैसे हो गई मयंक की अचानक मौत? सनी लियोनी को क्यों था रूलाया?

Who Was Mayank Pawar: मयंक पवार कौन थे? क्यों रूलाया सनी को?
मयंक ने 7 बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीता (कुछ रिपोर्ट्स में 6 बार मिस्टर इंडिया और मिस्टर एशिया का भी जिक्र)। वे बॉडीबिल्डिंग में टॉप लेवल पर थे और कई सेलिब्रिटीज को फिटनेस ट्रेनिंग देते थे। स्प्लिट्सविला 7 (2014) में उनकी शांत, ईमानदार और स्थिर पर्सनैलिटी ने दिल जीत लिया। जजेस और होस्ट्स ने उनकी यूनिक पर्सनालिटी की खूब तारीफ की। जब मयंक शो से बाहर हुए, तो पूरा सेट भावुक हो गया। होस्ट सनी लियोनी की आंखें नम हो गईं।
उन्होंने मयंक को गले लगाया और भावुक विदाई दी। को-होस्ट निखिल चिनप्पा ने भी उन्हें रोककर गले लगाया। यह मोमेंट आज भी फैंस याद करते हैं। मयंक ने कभी अपनी प्राइवेट लाइफ ज्यादा शेयर नहीं की। कोई पत्नी या गर्लफ्रेंड का जिक्र नहीं मिलता है। वे अविवाहित ही थे।
Mayank Pawar Passed Away: मौत की खबर कैसे आई?
मयंक के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया। लिखा कि एक भाई... एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा देने वाले मयंक पवार हमेशा हम सभी के दिल में जिंदा रहेंगे। यह पोस्ट वायरल हो गई। फिटनेस इंडस्ट्री, रियलिटी टीवी फैंस और सेलिब्रिटीज़ ने ट्रिब्यूट्स दिए। लोग उन्हें 'हमेशा शांत रहने वाला चैंपियन' और 'इंस्पिरेशन' कह रहे हैं।
प्रार्थना सभा कब कहां?
परिवार ने घोषणा की:
- तारीख: बुधवार, 25 फरवरी 2026
- समय: शाम 5 से 6 बजे
- जगह: वाल्मीकि मंदिर, संगम पार्क, राणा प्रताप बाग, दिल्ली
मयंक की अचानक मौत ने फैंस को स्तब्ध कर दिया है। मौत का कारण अभी सामने नहीं आया, लेकिन उनकी याद में ट्रिब्यूट्स जारी हैं। स्प्लिट्सविला 7 के इस चहेते कंटेस्टेंट ने जहां फिटनेस की मिसाल दी, वहीं अपनी ईमानदारी से लाखों दिलों में जगह बनाई।












Click it and Unblock the Notifications