पीएम मोदी और सीएम योगी को इस्लाम कबूल कराने का इस शख्स का है सपना, जावेद अख्तर ने दिया ऐसा रिएक्शन
Javed Akhtar: तबलीगी जमात के एक मौलाना तौकीर अहमद के एक वीडियो से सोशल मीडिया पर एक बार फिर धर्म को लेकर बवाल मच गया है। वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र और सीएम योगी को इस्लाम कबूल कराने का ख्वाब देखने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि अगर दोनों इस्लाम कबूल कर लेंगे तो हमारे भारत में कई सारे सुधार हो जाएंगे।
पीएम मोदी और सीएम योगी को मुस्लिम बनाने का सपना देख रहा शख्स
दरअसल, हिंदू पोस्ट द्वारा ट्विटर शेयर किए गए इस मौलाना ने कहा कि, 'मैं दावत देना चाहता हूं सीएम योगी और पीएम मोदी को, अगर ये दोनों ने इस्लाम कबूल कर लिया तो बहुत कुछ सुधर जाएगा। साल 2014 से 2023 में अभी तक 20 लाख से अधिक देश में मुसलमान हो चुके हैं। हम कोशिश में है कि देश में शरिया कानून लागू हो जैसा कि दूसरे देश अफगानिस्तान में हुआ।' अब इस शख्स के बयान पर जावेद अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया।

जावेद अख्तर ने दिया ऐसा रिएक्शन
जावेद ने इस वीडियो को रिट्वीट कर रिप्लाई देते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, 'यह बुद्धिहीन जोकर कौन है? इसके परिवार ने इसे अभी तक पागलखाने में क्यों नहीं डाला?' अब जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लगातार उनके फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। यहां पढ़े लोगों के रिएक्शन
Who is this retarded joker . ? This imbecile , why his family not committed him to some mental asylum .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) July 7, 2023
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
जावेद के ट्वीट पर कुछ लोग कह रहे हैं कि, ये बोलने के लिए इसे कितना पैसा दिया गया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस शख्स की क्या कमाल की सोच है'। वहीं एक ने लिखा, मीडिया को टीआरपी चाहिए और वह इसके लिए ऐसे को बुलाते हैं। हालांकि कई लोगों ने जावेद अख्तर को ही निशाने पर ले लिया। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications