'सांवला नहीं होना चाहिए बच्चा' मसाबा गुप्ता को गोरे रंग को लेकर मिलते हैं सुझाव, झेलने पड़ते हैं ताने

Masaba Gupta: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि मां बनने की खुशी से ज्यादा उन्हें लोगों के ताने झेलने पड़ते हैं।

समाज भले ही कितना भी आगे बढ़ गया हो लेकिन आज भी लोगों की सोच में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंसान की सुंदरता को उसके रंग से नापा जाता है। हाल ही में मसाबा गुप्ता ने बताया कि उन्हें भी लोग रंग की वजह से कहते हैं कि बच्चा गोरा होना चाहिए।

Masaba Gupta

मसाबा ने बताया कि बच्चे को लेकर लोग उन्हें अजीबो-गरीब सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि, 'एक इंसान मेरे पास आया और उसने कहा कि मुझे हर रोज एक रसगुल्ला खाना चाहिए क्योंकि इस तरीके से होने वाला बच्चा गोरा पैदा होता है। इतना ही नहीं मैं जिससे मालिश करवाती थी उसने मुझे कहा था कि, मैं हर रोज दूध पीऊं क्योंकि बच्चा सांवला पैदा नहीं होना चाहिए।'

मसाबा ने कहा कि ऐसे लोगों को आप कुछ नहीं कह सकते और ना ही आप ऐसे लोगों का कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, "जितनी बार लोग सोचते हैं कि किसी को 'काली' कहना उन्हें नीचा दिखाने का एक तरीका है, मुझे यह बहुत बेतुका लगता है। यह जानकर हैरानी होती है कि कितने शिक्षित, धनी, पढ़े-लिखे लोग भी ऐसा ही सोचते हैं। मैं आज तक इसकी गवाह हूं। यह 2024 है, और लोग आज भी नहीं बदले हैं।"

मसाबा ने बताया कि एक समय बाद आपको इन सब चीजों की आदत हो जाती है क्योंकि इसका कुछ नहीं कर सकते। दबी आवाज में लोग ये सब बातें करेंगे क्योंकि कुछ चीजें राजनीतिक रूप से ठीक नहीं हैं। मसाबा ने पिछले जनवरी में अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। अप्रैल में, मसाबा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+