शादीशुदा गोविंदा को रानी मुखर्जी से हो गया था प्यार, पत्नी और घर को छोड़ रानी के बेडरूम में ऐसे आए थे नजर
Govinda and Rani Mukerji Love Affair: शादीशुदा गोविंदा को अपनी को-एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से प्यार हो गया था। उस समय गोविंदा दो बच्चों के पिता थे। गोविंदा के अफेयर की बात सुन उनकी पत्नी सुनीता घर छोड़ने लगी थीं।

Govinda and Rani Mukerji Love Affair: हिंदी फिल्मों के फेमस एक्टर गोविंदा न सिर्फ अच्छी एक्टिंग के लिए जाने जाते ते बल्कि लोग उनकी डांसिंग की भी काफी तारीफ करते ते। भले ही गोविंदा 90 के दशक के मशहूर हीरो थे। उन्होंने बॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेसेस के साथ बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। गोविंदा की जोड़ी करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ खूब जमती ती लेकिन एक समय ऐसा था जब वह अपनी एक को-एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे। आपको बता दें कि गोविंदा को एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से प्यार हो गया था।
रानी मुखर्जी और गोविंदा अफेयर
रानी मुखर्जी ने गोविंदा के साथ 'हद कर दी आपने', 'चलो इश्क लड़ाए', 'प्यार दीवाना होता है' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों में एक साथ काम करने के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हो गया था। उस समय गोविंदा रानी मुखर्जी की मोहब्बत में डूबने लगे थे। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था। आपको बता दें कि उस समय गोविंदा शादीशुदा थे। वह रानी मुखर्जी के प्यार में इस कदर डूब गए थे कि अपनी पत्नी सुनीता आहूजा तक को छोड़ने के लिए तैयार हो गए थे। उन दिनों इंडस्ट्री में गोविंदा और रानी मुखर्जी के लव अफेयर की जमकर चर्चा होती थी। स्क्रीन पर इस जोड़ी को सुपरहिट माना जाता था।
गोविंदा की फैन थीं रानी मुखर्जी
कहते हैं कि फिल्म 'हद कर दी आपने' में रानी मुखर्जी के साथ काम करने के दौरान ही गोविंदा को उनसे प्यार हो गया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रानी मुखर्जी भी गोविंदा की काफी बड़ी फैन थीं। वह गोविंदा के साथ काम करने को लेकर हमेशा उत्साहित नजर आती थीं। गोविंदा का खुशमिजाज नेचर रानी मुखर्जी को खूब पसंद आया था। ऐसे में उन्हें भी गोविंदा से प्यार हो गया था।
सुनीता-गोविंदा में होने लगी थी लड़ाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को महंगे तोहफे दिया करत थे। सिर्फ इतना ही नहीं, वह रानी मुखर्जी पर खूब पैसा खर्च करते थे। खबर थी कि गोविंदा घर छोड़कर रानी मुखर्जी के साथ रहने के लिए भी चले गए थे। जब रानी और गोविंदा के अफेयर की बात एक्टर की पत्नी सुनीता तक पहुंची तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। रानी मुखर्जी के साथ अफेयर के समय गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के दो बच्चे भी थे।
रानी के बेडरूम में नजर आए थे गोविंदा
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक बार कोई जर्नलिस्ट रानी मुखर्जी के घर पहुंचा था जहां उसने गोविंदा को रानी के बेडरूम में नाईट ड्रेस में देखा था। इसके बाद ये खबर चारों तरफ फैल गई थी। इस खबर के बाद ही गोविंदा की पत्नी घर छोड़कर और अपने बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थीं। उन्होंने गोविंदा को हमेशा के लिए छोड़ देने की धमकी भी दी थी।
पत्नी सुनीता से गोविंदा ने मांगी थी माफी
ऐसे में गोविंदा को आखिरकार अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने रानी मुखर्जी से दूरी बना ली। उन्होंने पत्नी सुनीता से माफी भी मांगी और फिर से नई जिंदगी की शुरूआत करने का वादा किया था। आज गोविंदा और सुनीता बॉलीवुड के हैप्पी कपल्स में से एक हैं। वहीं रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली है और उनकी एक बेटी भी है।












Click it and Unblock the Notifications