Mardaani 3 BO Day 3: पहले ही वीकेंड में फुस्स हुई रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3', ये रहे पूरे आंकड़ें
Mardaani 3 Box Office Collection Day 3: रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मर्दानी 3' अपने शुरुआती वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। निर्देशक अभिराज मीनावाला की इस कॉप ड्रामा से मेकर्स को पहले तीन दिनों में ₹20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की आस थी, लेकिन फिल्म यह आंकड़ा छूने से चूक गई, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स हैरान हैं।

धीमी शुरुआत के बाद वीकेंड पर आई तेजी
'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी ने एक बार फिर निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी की है। 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी की इस दमदार भूमिका को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म की ओपनिंग भले ही धीमी रही हो, लेकिन शनिवार और रविवार को इसके कलेक्शन में सुधार देखने को मिला।
पहले वीकेंड में ₹17.50 करोड़ की कमाई
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को करीब ₹7.25 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही 'मर्दानी 3' का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन ₹17.50 करोड़ पर आकर रुक गया। ट्रेलर को मिले शुरुआती सकारात्मक रिस्पॉन्स के बाद निर्माताओं को ₹20 करोड़ से ऊपर की कमाई की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म उस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
वीकडेज में गिरावट का खतरा
वीकेंड के बाद अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती वीकडेज का कलेक्शन है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में कमाई में और गिरावट आ सकती है, जिससे फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है।
दर्शकों की प्रतिक्रिया रही सकारात्मक
हालांकि कमाई के मोर्चे पर फिल्म पिछड़ती नजर आई है, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी हद तक सकारात्मक रही है। रानी मुखर्जी के अभिनय, फिल्म की गंभीर थीम और मजबूत कहानी को सराहा जा रहा है। कई दर्शकों का मानना है कि कंटेंट के लिहाज से फिल्म प्रभावशाली है।
'बॉर्डर 2' से मिल रही कड़ी टक्कर
'मर्दानी 3' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का सीधा असर देखने को मिला है। बड़ी फिल्म होने के चलते 'बॉर्डर 2' ने दर्शकों का बड़ा हिस्सा अपनी ओर खींच लिया, जिससे 'मर्दानी 3' को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। रानी मुखर्जी के अलावा इस फिल्म में जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर खुद को कितनी मजबूती से संभाल पाती है












Click it and Unblock the Notifications