मराठी सिनेमा से आई दु:खद खबर, मशहूर एक्ट्रेस कल्याणी कुराले की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
मराठी अभिनेत्री कल्याणी कुराले जब अपना रेस्टोरेंट बंद कर घर जा रही थीं, तो रास्ते में डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई।
Kalyani Kurale Road Accident: मशहूर मराठी अभिनेत्री कल्याणी कुराले की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। कथित तौर पर अभिनेत्री को कोल्हापुर रोड पर एक डंपर ने टक्कर मार दी थी, जब एक्ट्रेस अपना रेस्टोरेंट बंद करके घर जा रही थी। कल्याणी का रेस्टोरेंट हलोंदी सांगली फाटा में स्थित है और वहीं आस-पास ये दुर्घटना हुई है।

बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले ही कल्याणी ने रेस्टोरेंट खोला था और रोज रेस्टोरेंट में एक्ट्रेस मेहमानों को हैंडल करती थी। कल्याणी अपने बिजनेस और शूटिंग दोनों को ही टाइम देती थी। कल्याणी कुराले जाधव को आखिरी बार शो 'दखंचा राजा ज्योतिबा' और 'तुझ जीव रंगला' में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में भी अहम भूमिका निभाई थी।
मौत से ठीक 22 घंटे पहले ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। एक्ट्रेस ने सलाद खाते हुए एक तस्वीर पोस्टकी थी। इसके साथ ही कल्याणी ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह डांस सॉन्ग हो ना हो में परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं।
बताते चलें कि ठीक एक हफ्ते पहले ही एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। कल्याणी ने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया था। कल्याणी मूल रूप से कोल्हापुर की रहने वाली थीं और वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई भी पूरी की।
हाल ही में टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के अचानक निधन से टेलीविजन इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा। 12 नवंबर को एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ। इस दौरान कई टीवी सेलेब्स उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। पिता का अंतिम संस्कार उनकी बेटी डिजा ने ही किया।
सिद्धांत की मौत जिम में अचानक हार्ट अटैक आने के बाद हुई थी। वे चलते चलते जमीन पर गिर गए थे। इसके बाद अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। एक्टर के दो बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications