Manoj Kumar की आखिरी पलों में हो गई थी ऐसी हालत, बेटे ने नम आंखों से बयां किया दर्द, क्या हुआ था एक्टर के साथ
Manoj Kumar: देशभक्ति फिल्मों और गानों से लोगों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 87 वर्ष के एक्टर ने आज यानी 4 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली है।
मनोज कुमार की मौत के कारणों का खुलासा
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर मनोज कुमार अपने पीछे पत्नी शशि गोस्वामी और बेटे कुणाल गोस्वामी को छोड़ गए हैं। वहीं एक्टर के बेटे कुणाल गोस्वामी ने खुद अपने पिता की मौत के कारणों का खुलासा किया है।

बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताई ऐसी बात
एक्टर से बिजनेसमैन बने कुणाल गोस्वामी ने बताया है कि कैसे उनके पिता की मौत हुई है और अपने आखिरी पलों में वो क्या कर रहे थे। आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन वह सफल साबित नहीं हो पाए। ऐसे में अब वह दिल्ली में केटरिंग का बिजनेस संभाल रहे हैं।
'कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ली अंतिम सांस'
-कुणाल गोस्वामी ने पिता मनोज कुमार के निधन पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है- नमस्कार जी, मैं कुणाल गोस्वामी। दुर्भाग्यवश मेरे पिता मनोज कुमार जी का देहांत हो गया है। उन्होंने आज सुबह 3:30 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
-मनोज कुमार के निधन के बारे में बात करते हुए बेटे कुणाल ने कहा- वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। काफी टाइम से वह हेल्थ प्रॉब्लम्स को लेकर परेशान चल रहे थे। लेकिन उन्होंने बड़ी शिद्दत से हर चीज का मुकाबला किया है और भगवान की कृपा है, शिरडी बाबा की दया है कि वह चैन से आराम से इस दुनिया से गए हैं। कल सुबह उनका अंतिम संस्कार होगा। साईं राम।
तकलीफ में थे एक्टर मनोज कुमार
-कुणाल गोस्वामी ने बताया कि पिता मनोज कुमार की बीमारी कई सालों से चल रही थी। कुणाल ने कहा- पिता जी दो महीने बाद 88 साल के होने वाले थे लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। वह सबसे बात करते थे। खासकर अपने पोतों से और अपने सबसे छोटे नातिन से। वो बच्चों के साथ खुश रहते हैं।
-कुणाल ने कहा- पाप मनोज कुमार को बच्चों का साथ पसंद था। वह बस थोड़ी तकलीफ में थे क्योंकि लंबे समय से अस्वस्थ थे। ज्यादा उम्र की वजह से भी उन्हें तकलीफ होती थी। वह घर से बाहर निकलना पसंद नहीं करते थे।
'भारत कुमार' के नाम से थे मशहूर
आपको बता दें कि देशभक्ति गानों और फिल्मों की वजह से ही दिग्गज एक्टर मनोज कुमार ने खुद को 'भारत कुमार' का खिताब दिलाया था और बॉलीवुड में फिल्मों की एक नई शैली की शुरुआत की थी। वह देशभक्ति, राष्ट्रवाद और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों में ही काम करते थे।












Click it and Unblock the Notifications