'हिंदू या मुसलमान दोनों ही पठान...', शाहरुख खान की फिल्म को लेकर मनोज देसाई ने दिया बड़ा बयान

जब से फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है। तब से इस फिल्म को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर बायकॉट पठान ट्रेंड कर रहा है। इस पर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर मनोज देसाई ने बड़ा बयान दिया है।

Manoj Desai Pathaan Movie: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ फैंस की ओर से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज होने के बाद से विवादों में रहा है। दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी की वजह से फिल्म से कुछ सामाजिक संस्थान फिल्म के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे। यहां तक कि, फिल्म को सोशल मीडिया पर लगातार बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। अब इस बीच फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर मनोज देसाई ने बड़ा बयान दिया।

फिल्म पठान को लेकर बोले मनोज देसाई

फिल्म पठान को लेकर बोले मनोज देसाई

दिग्गज फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर मनोज देसाई ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म पठान को लेकर हो रहे विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, 'यह #BoycottPathaan ट्रेंड कुछ और नहीं बल्कि एक तरह का प्रोपगेंडा है। उन्होंने आगे बॉलीवुड हंगामा से पुष्टि की कि हिंदू और मुसलमान समान संख्या में शाहरुख खान की फिल्म देखेंगे'।

रिलीज से पहले पठान की हुई जबरदस्त कमाई

रिलीज से पहले पठान की हुई जबरदस्त कमाई

फिल्म 'पठान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसलिए, इन विरोध प्रदर्शनों के प्रभाव के बारे में देसाई अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। फिलहाल फिल्म रिलीज होने से पहले ही लाखों की कमाई कर चुकी है। यानी कि, देशभर में फिल्म को लेकर हो रहे तमाम विवादों के बावजूद फिल्म के बिजनेस में अब तक उसका कोई खास असर नहीं हुआ।

दुबई में दिखाया पठान का ट्रेलर

दुबई में दिखाया पठान का ट्रेलर

बता दें कि, फिल्म पठान को लेकर देश में ही नहीं बल्कि विदेश में काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है। हाल ही में शाहरुख खान की कुछ वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें दुबई की बुर्ज खलीफा में फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया और किंग खान इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए। वीडियो में एक्टर को यह कहते हुए देखा गया, 'पार्टी रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा और साथ में पटाखे भी लाएगा।'

ट्रेलर को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

ट्रेलर को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

बता दें कि, फिल्म पठान का ट्रेलर काफी दमदार है। शाहरुख खान इस बार पूरे एक्शन मोड में नजर आएंगे। किंग खान देश को बचाने के लिए एक मिशन पर होते हैं। जिसमें उनका साथ दीपिका पादुकोण देंगी। हालांकि पूरे ट्रेलर में कहीं भी दीपिका के भगवा बिकिनी सीन को नहीं दिखाया गया। इसके अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम का एक्शन अवतार भी फैंस को काफी पसंद आया।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

फिल्म पठान से शाहरुख खान लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में किंग खान के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में नजर आएंगे। य़े फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म पठान के अलावा शाहरुख खान की इस साल बैक-टू-बैक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसमें जवान और डंकी भी शामिल हैं।

Recommended Video

    Burj Khalifa पर दिखा Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan का Trailer, Video Viral | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+