नए साल पर मनोज बाजपेयी ने दिखाया अपना नया लुक, 6 पैक एब्स देखकर खुली रह गईं सबकी आंखें
Manoj Bajpayee Flaunts Abs: बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी ने न्यू ईयर के मौके पर अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है। मनोज बाजपेयी न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि स्टारडम को भी अच्छे से जीना जानते हैं। साल 2023 उनके लिए काफी अच्छा रहा है। हालांकि साल 2024 का भी आगाज उन्होंने शानदार तरीके से किया है।
मनोज बाजपेयी की शर्टलेस फोटो
न्यू ईयर पर लोग मनोज बाजपेयी से मोटिवेट हो रहे हैं। आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी ने नए साल के पहले ही दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक शर्टलेस फोटो पोस्ट की है जिसमें उनके एब्स साफ दिखाई दे रहे हैं। लोग उनका ये बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हो रहे हैं।

मनोज बाजपेयी ने लिखा- न्यू ईयर, न्यू मी
मनोज बाजपेयी ने शर्टलेस फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर एक दमदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- न्यू ईयर, न्यू मी, देखो डिलिसियस सूप का मेरे पे असर। एकदम किलर लुक है ना? आपको बता दें कि जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उनकी नई फिल्म 'किलर सूप' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा नजर आएंगी।
लोगों ने मनोज बाजपेयी के एब्स पर किए कमेंट्स
मनोज बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग के साथ साथ अब लोगों को अपनी फिजिक का दीवाना बनाने के बारे में भी ठान ली है। मनोज बाजपेयी के इस तरह के बॉडी को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक एक्टर के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अब तक ये एब्स कहां छिपाए हुए थे। वहीं मनोज के सेलेब दोस्त अनुराग कश्यप ने लिखा है- छुपा रुस्तम। सुनील ग्रोवर ने लिखा है- आग लगा दी आपने इंटरनेट पर।
मनोज बाजपेयी की हेल्दी डाइट
जानकारी के अनुसार मनोज बाजपेयी अपनी लाइफस्टाइल और डाइट को लेकर काफी सख्त हैं। हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि कई साल हो गए उन्होंने रात में सही से डिनर नहीं किया है। जो भी खाना होता है वो शाम होने से पहले ही खा लेते हैं और बहुत ही कम खाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications