'मुझे सिर्फ एक बार आप.', मनोज बाजपेयी का बड़ा खुलासा, सुशांत सिंह राजपूत ने भेजा था ये आखिरी मैसेज
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत का लॉकडाउन से पहले आखिरी मैसेज आया था।

Manoj Bajpayee Remembers Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का तीन साल पहले 14 जून 2020 का निधन हुआ था। खबरों के मुताबिक, एक्टर ने सुसाइड किया था लेकिन आज भी फैंस इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। एक्टर की मौत कैसे हुई, क्यों हुई, इसकी गुत्थी आज भी एक पहेली है। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत से मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी को गहरा सदमा लगा था। हाल ही में एक्टर ने सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी मैसेज का खुलासा किया।
मनोज बाजपेयी का बड़ा खुलासा
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी 'द बॉम्बे जर्नी' को दिए इंटरव्यू में दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। उन्होंने बताया कि जब एक्टर की मौत की जानकारी मिली थी तो उन्हें तगड़ा झटका लगा था। इतना कि वह दो महीने तक बेचैन थे। मनोज बाजपेयी ने यह भी बताया कि आज भी उन्हें सुशांत का वो आखिरी मैसेज याद आता है जिसमें सुशांत ने मिलने की बात कही थी।

सुशांत सिंह राजपूत ने भेजा था आखिरी मैसेज
मनोज बाजपेयी ने कहा कि, कोरोना महामारी और लॉकडाउन से पहले सुशांत सिंह राजपूत का मैसेज आया था। जिसमें लिखा था कि मनोज सर, मुझे एक बार अपने घर बुलाकर मटन खिलाओ ना। मैंने उनसे कहा था कि मैं जरूर खिलाऊंगा। जैसे ही मैं शूटिंग से वापस आता हूं उसे मटन खिलाऊंगा, यही तय हुआ था।' उस दौरान मनोज बाजपेयी द फैमिली मैन की शूटिंग के लिए उत्तराखंड गए थे।

Recommended Video

मौत की खबर सुनकर हो गए थे बेचैन
मनोज बाजपेयी ने आगे बताया कि, जब उन्होंने पहली बार सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनी तो यकीन नहीं हुआ। मनोज बाजपेयी ने कहा, 'सुशांत के सुसाइड की खबर सुनकर मैं इतना परेशान था कि अगले 2 महीने तक मैं खुद को संभाल नहीं पा रहा था। वह जिस तरह से इस दुनिया से गया है उससे हर किसी को दुख पहुंचा है जो भी उनके बेहद करीब थे'।












Click it and Unblock the Notifications