मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' का आसाराम बापू से कनेक्शन, ट्रस्ट ने मेकर्स को भेजा नोटिस
Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai and Asaram Bapu: फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में मनोज के बाजपेयी के किरदार का नाम पीसी सोलंकी है और इसी नाम के वकील ने आसाराम बापू के खिलाफ केस लड़ा था।

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai and Asaram Bapu: बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही ये फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है। आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी की ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की हैं। कोर्ट रूम ड्रामा ये फिल्म अब खुद कानूनी पचड़े में फंसती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल आसाराम बापू ट्रस्ट ने इस फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस जारी किया है। उन्होंने फिल्म की कहानी को 'आसाराम बापू' की ही कहानी बताया है।
मनोज बाजपेयी ने निभाया पीसी सोलंकी का किरदार
आपको बता दें कि इस फिल्म में मनोज बाजपेयी हाई कोर्ट के एक वकील के रूप में नजर आ रहे हैं। उस वकील ने अकेले ही POCSO एक्ट के तहत एक नाबालिग से दुष्कर्म का एक असाधारण केस लड़ा था। मनोज बाजपेयी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही पता चल रहा है कि इस मूवी की कहानी आसाराम बापू पर आधारित है। दरअसल फिल्म में मनोज के बाजपेयी के किरदार का नाम पीसी सोलंकी है और इसी नाम के वकील ने आसाराम बापू के खिलाफ केस लड़ा था।
आसाराम बापू के ट्रस्ट ने भेजा लीगल नोटिस
फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अब आसाराम बापू के धर्मार्थ ट्रस्ट ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें लीगल नोटिस में कोर्ट से फिल्म के प्रमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। नोटिस जारी करते हुए वकील का कहना है कि ये फिल्म उनके मुवक्किल के प्रति आपत्तिजनक और मानहानिकारक साबित हो सकती है। साथ ही आसाराम बापू की प्रतिष्ठा को धूमिल भी कर सकती है। इस फिल्म से उनके भक्तों और अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकता है। देखें फिल्म का ट्रेलर-
फिल्म मेकर्स ने ट्रस्ट को दिया करारा जवाब
फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' प्रैक्टिकल प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। वहीं फिल्म मेकर आसिफ शेख ने इस लीगल नोटिस के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया- हां, हमें नोटिस मिला है और हमारे वकील इसका जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म मेकर्स का कहना है- हमने पीसी सोलंकी पर एक बायोपिक बनाई है और इस फिल्म को बनाने के लिए उनसे राइट्स खरीदे गए थे। अब अगर कोई कह रहा है कि फिल्म उन पर बनी है, तो वो जो सोच सकते हैं वो सोचते रहें लेकिन इसे रोका नहीं जा सकता है। फिल्म मेकर्स ने आगे कहा- जब फिल्म रिलीज होगी, तब सच सबके सामेन होगा।












Click it and Unblock the Notifications