मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' के डायरेक्टर का हुआ बुरा हाल, 5 महीने से नहीं दिया किराया, अब हाथ जोड़कर......

Devashish Makhija: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' के डायरेक्टर देवाशीष मखीजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि देवाशीष मखीजा इस वक्त बहुत मुश्किलों से गुजर रहे हैं। खबर है कि डायरेक्टर पूरी तरह से कंगाल हो चुके हैं और उनके पास घर का किराया भरने तक के पैसे नहीं हैं।

देवाशीष मखीजा की हुई बुरी हालत
देवाशीष मखीजा ने खुद लोगों को बताया है कि वह मकान मालिक के आगे हाथ-पैर जोड़ रहे हैं ताकि वह उन्हें घर से न निकालें। देवाशीष ने अपनी इस बुरी हालत का खुलासा एक इंटरव्यू में किया है। देवाशीष मखीजा ने बताया है कि फिल्म 'जोरम' के फ्लॉप होने के बाद उनके बुरे दिन शुरू हो गए थे और अब उनके पास खाना खाने तक के पैसे नहीं हैं।

Devashish Makhija

डायरेक्टर ने बताया अपना दर्दनाक दौर
देवाशीष मखीजा ने प्रणव चोखानी को दिए इंटरव्यू में अपने इस दर्दनाक दौर के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि उनके पास अब इतने पैसे भी नहीं हैं कि वह एक साइकिल तक खरीद सकें। देवाशीष ने बताया कि वह दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई बार वह टूटने की कगार पर पहुंचे हैं। लेकिन इस बार तो उनकी हालत बिल्कुल खराब हो गई है।

देवाशीष बोले- मैं अब साइकिल भी नहीं खरीद सकता
देवाशीष मखीजा ने इंटरव्यू में कहा- मैंने अब तक के करियर में कोई पैसा नहीं कमाया है। मेरे पास अभी भी 20 ऐसी स्क्रिप्ट पड़ी हैं, जिन्हें किसी ने प्रोड्यूस नहीं किया। किसी ने भी उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। मेरी उम्र 40 साल से अधिक है और अब मैं एक साइकिल तक खरीदने की स्थिति में नहीं हूं।

'5 महीनों से रेंट नहीं भरा, मकान मालिक के सामने गिड़गिड़ा रहा हूं'
देवाशीष मखीजा ने आगे कहा- मैंने अपनी किसी भी फिल्म से पैसा नहीं कमाया है। मुझे किराया चुकाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है। 'जोरम' में जो पैसा लगाया, वो वापस नहीं मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर सकी और मैं दिवालिया हो गया हूं। मैंने पिछले पांच महीनों से घर का किराया तक नहीं दिया है। मैं अभी मकान मालिक के आगे हाथ-जोड़ रहा हूं कि मुझे घर से मत निकालो।

एक करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए थे 15 लाख रुपए
आपको बता दें कि देवाशीष मखीजा की पहली फिल्म 'अज्जी' थी, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। देवाशीष ने बताया कि ये फिल्म 1 करोड़ में बनी थी और उम्मीद थी कि कम से कम अपना औसत तो निकाल ही लेगी। लेकिन इस फिल्म ने सिर्फ 15 लाख रुपये ही कमाए थे। इसके बाद 'जोरम' ने तो बुरा हाल ही बना दिया। इस फिल्म को देखने थिएटर्स में भी नाममात्र के लोग ही पहुंचे थे।

दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी 'जोरम'
मनोज बाजपेयी स्टारर 'जोरम' दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में झारखंड के मूल आदिवासी दसरू और उसकी पत्नी वानो की कहानी दिखाई गई थी। वहीं देवाशीष ने फिल्म 'भोसले' भी डायरेक्ट की थी, जिसमें मनोज बाजपेयी नजर आए थे। उस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, पर वह भी कमाई नहीं कर पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+