मनोज बाजपेयी ने 8 माह की गर्भवती पत्रकार के साथ किया दिल छू लेने वाला बर्ताव, लोग करने लगे वाह-वाह
नई दिल्ली,25 अप्रैल। राम गोपाल वर्मा की सुपर-डूपर हिट फिल्म 'सत्या' में भीखू महात्रे का रोल निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले शूल एक्टर मनोज बाजपेयी केवल पर्दे पर ही संजिदा और दमदार नहीं दिखते हैं बल्कि वो रीयल में भी बहुत ही शांत, गंभीर, केयरिंग और 'डाउन टू अर्थ' हैं। ये कहना है पत्रकार रितुपर्णा चटर्जी का, जिन्होंन अपने ट्विटर वॉल पर मनोज बाजपेयी से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला वाक्या शेयर किया है।

मनोज बाजपेयी ने किया दिल छू लेने वाला बर्ताव
दरअसल 23 अप्रैल को अपने जीवन के 53 साल पूरे करने वाले मनोज बाजपेयी के बारे में पत्रकार ने लिखा है कि 'ये बात साल 2013 की है, जब The Family Man के हीरो मनोज बाजपेयी अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दिल्ली आए थे। उस वक्त एक होटल में प्रेसवार्ता थी। मैं भी अन्य मीडिया वालों की तरह मनोज बाजपेयी का इंटरव्यू लेने गई थी। उस वक्त मैं आठ महीने की गर्भवती थी। मनोज बाजपेयी होटल के एक कमरे के ड्राइंगरूम में बैठकर सभी पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।'

'आप दोनों पैर ऊपर करके बेड पर बैठ जाइए'
रितुपर्णा ने आगे लिखा कि 'कुछ देर बाद मेरा नंबर आया, मुझे देखते ही उन्होंने बोला कि इन्हें अंदर ले जाते हैं। मनोज बाजपेयी की ये बात सुनकर मैं थोड़ा सोच में पड़ गई। फिर उनकी टीम के लोग मुझे अंदर बेडरूम में ले गए। जहां मनोज बाजपेयी ने मुझसे कहा कि आप दोनों पैर ऊपर करके बेड पर बैठ जाइए। उन्होंने दो कुशन को मेरे पीठ के पीछे रखा और कहा कि आप आराम से बैठ जाइए काफी देर से आप खड़ी थीं।'

'मनोज बाजपेयी का ये अवतार देखकर मैं दंग रह गई'
'और इसके बाद वो मुझसे दूर जाकर एक काउच पर बैठ गए और फिर मेरी ओर से पूछे गए सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। रितुपर्णा ने लिखा है कि मनोज बाजपेयी का ये अवतार देखकर मैं दंग रह गई। उनकी यही आसाधारण बातें ही उन्हें भीड़ से अलग करती है, वो भले ही इस बात को भूल गए हों लेकिन मैं ये कभी नहीं भूल सकती हैं। हैप्पी बर्थडे मनोज बाजपेयी।'
मनोज बाजपेयी ने कही ये बात
इसी के साथ ही रितपुर्णा ने वो ट्वीट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी को अपने बेटे के जन्म के बारे में बताया है। जिसमें मनोज बाजपेयी ने उन्हें रिप्लाई करते हुए लिखा था कि Thank you @MasalaBai Give my love to your Son! रितुपर्णा की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग जी भरके मनोज बाजपेयी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें रीयल हीरो करार दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications