मनीषा रानी ने घर से भागकर की चोरी-चुपके शादी? फोन पर पिता बोले- अच्छा हुआ, अब पूरा परिवार तुम्हें...

Manisha Rani: कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस मनीषा रानी सोशल मीडिया पर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। मनीषा रानी इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में अपने डांस से दर्शकों को लुभा रही हैं। मनीषा रानी के 'झलक दिखला जा' ट्रॉफी जीतने की भी उम्मीद है।

मनीषा रानी ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। ऐसे में शो में मनीषा रानी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिसको लेकर वो चर्चाओं में आ गई हैं। फैंस भी उनकी इन बातों से पहले हैरान हो गए थे।

Manisha Rani

शो में धमाकेदार डांस के साथ मनीषा रानी अपने बोलने के अंदाज और शायरी से सबको इंप्रेस करते रहती हैं। हाल ही में दिखाए गए एपिसोड में मनीषा के पापा और बहन शो में दिखे थे। उस वक्त शो की होस्ट गौहर खान 'ने मनीषा के पिता से पूछा- क्या आपने मनीषा के लिए कोई लड़का देखा? मनीषा की शादी का क्या ख्याल है?

गौहर के इस सवाल का जवाब देते हुए शो की जज फराह खान ने कहा, ''मनीषा के लिए मेरे पास है एक लड़का, वो पापा की बहू बनने को तैयार है।'' जिसके बाद मनीषा ने कहा, ''मेरे पापा हमेशा, मेरे से कॉल करके पूछते हैं किसी लड़के को देखकर दिल में घंटी बजी या नहीं? जिसपर मैं भी कहती हूं, हां बजी।''

'पापा मैंने भागकर शादी कर ली है...'

मनीषा रानी आगे कहती हैं, ''एक बार तो मैंने पापा से प्रैंक किया और फोन पर कहा कि, ''पापा हमने भागकर शादी कर ली है।'' पापा ये बाचत सुनकर बोलते हैं, 'चलो अच्छा ही हुआ। पहले पूरा परिवार तुम्हें झेलता था, अब वो परिवार झेलेगा।''

पहले भी शादी को लेकर मनीषा रानी ने कही थी ये बात!

कुछ दिनों पहले मनीषा ने अपने ब्लॉग में बताया कि, उन्होंने पहले भी पापा के साथ ऐसा प्रैंक किया है। मनीषा उस ब्लॉग में पापा से कहती हैं, ''पापा हमें एक लड़का पसंद आ गया। हम कई सालों से उसको जानते हैं। उसने मुझसे शादी के लिए पूछा है। हम उससे शादी करने जा रहे हैं।''

इसपर मनीषा के पिता कहते हैं, ''इतनी जल्दी कैसे। तुमने उसे हां भी कर दिया। लड़का कौन है और क्या करता है।'' बता दें कि मनीषा अक्सर अपने पिता से ऐसा मजाक करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+