'मेरी भी अपनी इज्जत है' एल्विश यादव की इस हरकत से बौखलाई मनीषा रानी, बताया क्यों किया अनफॉलो
Manisha Rani Elvish Yadav Fight: बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव आए दिन विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सांप के जहर मामले में वह जेल से बाहर आए थे। लेकिन इस बीच खबर आई थी कि उनकी खास दोस्त मनीषा रानी ने अनफॉलो कर दिया।
एक वक्त था जब मनीषा रानी और एल्विश यादव की दोस्ती के हर तरफ चर्चे थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर एकसाथ कई सारे रील्स भी शेयर किए। लेकिन जैसे ही एल्विश यादव जेल गए थे तो मनीषा ने उन्हें अनफॉलो कर दिया था। जिसकी वजह से वह दोस्ती को लेकर काफी ट्रोल भी हुई थीं। लेकिन अब खुद मनीषा ने एल्विश को अनफॉलो करने की वजह बताई है।

मनीषा रानी ने व्लॉग में कहा कि, 'हां ये सच है कि मैंने एल्विश को अनफॉलो कर दिया और इसकी वजह ये है कि एक बार उनके दोस्त लवकेश कटारिया मेरे पास एक प्रोजेक्ट लेकर आए। हम दोनों को साथ में कोलैब्रेट करना था और मैं मान गई थी। लेकिन जब कवर फोटो की बात आई तो उसमें एल्विश यादव और अक्षय कुमार की तस्वीर लगाई गई थी।'
मनीषा रानी ने आगे कहा कि, 'जब मैंने उनके साथ कोलैब्रेट किया था तो तरीके से मेरी उनके साथ फोटो आनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब मैंने अपनी टीम से कहा कि कटारिया से बात करे तो उन्होंने ये कहकर टाल दिया कि एल्विश यादव अभी फ्लाइट में हैं और वह जैसे ही आएंगे तो हम फोटो हटा देंगे।'
मनीषा रानी अंत में कहा कि, 'जब कटारिया से दोबारा बात की तो एल्विश ने फिर क्या दिक्कत है बताओ। अभी तो फोटो नहीं बदलेगी मनीषा को कहो कि अगली बार वह अगली बार अपने परिवार के साथ फोटो डाल सकती है। वैसे तो एल्विश कहते हैं कि मनीषा बहुत अच्छी दोस्त हैं लेकिन कवर फोटो लगाने में क्या दिक्कत है। हालांकि उसने ऐसा नहीं किया इसलिए मैंने आखिरी में अनफॉलो कर दिया। अगर उसमें ईगो है तो मुझमें भी सेल्फ रिस्पेक्ट है। मैं एल्विश के फैंस से कहना चाहती हूं कि उसका एंड अब हो चुका है।'












Click it and Unblock the Notifications