मनीषा रानी ने एल्विश यादव के साथ किया ऐसा काम, यूट्यबर की हरकत देख लिया ये बड़ा फैसला

Manisha Rani and Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनका एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद से लोग उन्हें लोकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो के वायरल हो ने के बाद से एल्विश यादव सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

एल्विश यादव की हाथापाई का वीडियो वायरल
यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर अपनी एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसी वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश यादव ने एक शख्स के साथ मारपीट की है। इस बार एल्विश ने यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर को थप्पड़ मारा है और हाथापाई की है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

manisha rani

मनीषा रानी ने एल्विश यादव को किया अनफॉलो
एल्विश यादव की इस हरकत पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस बीच एल्विश की दोस्त मनीषा रानी ने भी उनकी हरकत को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल मनीषा रानी ने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। आपको बता दें कि बिग बॉस तक ने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है- मनीषा रानी ने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

एल्विश के साथ मनीषा रानी कर चुकी हैं काम
जानकारी के अनुसार यूट्यूबर एल्विश यादव और सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी की दोस्ती बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में हुई थी। शो में दोनों एक दूसरे के साथ काफी बातचीत करते नजर आते थे। शो में तो मनीषा रानी अपने दोस्त एल्विश के साथ फ्लर्ट भी करती थीं। वहीं शो खत्म होने के बाद मनीषा ने एल्विश के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। लेकिन अब मनीषा को एल्विश की ये हरकत बिलकुल पसंद नहीं आई है और उन्होंने उनसे दोस्ती खत्म करने का फैसला कर लिया है।

एल्विश पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार एल्विश यादव पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 149, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद मैक्सटर्न ने पुलिस को दिए बयान में कहा है- पिछले कुछ महीनों से एल्विश यादव के फैन पेज नफरत फैला रहे थे, जिससे मैं परेशान हो गया था।

एल्विश यादव ने जबरन की मारपीट
मैक्सटर्न ने आगे बताया- मुझे एल्विश ने मिलने के लिए कहा था। मुझे लगा कि सिर्फ बातचीत होगी। लेकिन जब वो दुकान पर आया तो उसके साथ 8-10 गुंडे थे जो नशे में थे। एल्विश मुझे पीटने लगा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। एल्विश यादव ने मेरी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+