मनीषा रानी ने क्लब में पापा संग किया जबर डांस, वायरल वीडियो में दिखा कैसे की मस्ती
Manisha Rani: बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली मनीषा रानी ने टिकटॉक ऐप पर वीडियोज बनाकर पैसे कमाने शुरू किए थे। इसके बाद मनीषा रानी ने टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' को जीतकर घर घर में अपनी एक अलग जगह बना ली। आज सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी की एक अलग ही पॉपुलैरिटी हो गई है।
मनीषा रानी ने पापा के साथ मनाया जन्मदिन
मनीषा रानी ने गत 9 जून 2024 को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर अपने परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के साथ क्लब में पार्टी की। इस पार्टी में मनीषा के पापा भी जमकर मस्ती करते नजर आए। मनीषा के अनुसार ये उनके पापा का पहला क्लब एक्सपीरियंस था। सोशल मीडिया पर मनीषा रानी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मनीषा रानी का पार्टी वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी लोग साथ में जमकर डांस कर रहे हैं और खूब मस्ती-मजाक भी चल रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए मनीषा रानी ने लिखा है- मेरा 2024 बर्थडे। मेरे पापा का पहला क्लब एक्सपीरियंस बहुत की मजेदार था। हमने खूब इन्जॉय किया।
मनीषा ने क्लब में पापा के साथ किया डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी फैमिली के साथ केक काटती हैं। उनकी इस बर्थडे पार्टी में मन्नारा चोपड़ा भी नजर आ रही थीं। मनीषा ने मन्नारा को केक भी खिलाया। इसके बाद मनीषा ने पापा के साथ खूब डांस किया और जमकर पार्टी इन्जॉय की। वहीं मनीषा के फैंस ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं मनीषा रानी
जानकारी के अनुसार मनीषा रानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फनी वीडियोज के लिए काफी फेमस हैं। आपको बता दें कि मनीषा रानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर, एक्टर और एंटरटेनर भी हैं। मनीषा रानी की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications