'मुझे लगा मैं मर जाऊंगी' कैंसर का पता लगते ही टूट गई थीं मनीषा कोइराला, ऑपरेशन करते वक्त रखा रुद्राक्ष
Manisha Koirala: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन करियर में पीक में मुश्किल वक्त भी आया जिसने मनीषा को तोड़ के रख दिया था। दरअसल साल 2012 में उन्होंने ओवेरियन कैंसर के बारे में पता चला था।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनीषा ने बताया कि जब उन्हें कैंसर का पता चला था तो उन्हें ऐसा लगा कि अब उनका जीवन खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जीवन का दूसरा मौका चाहिए था ताकि वे अपनी गलतियों को ठीक कर सकें। एक वक्त ऐसा भी आया जब एक्ट्रेस को लगने की वह नहीं बच पाएंगी।

एनएनआई को दिए इंटरव्यू में मनीषा कोइराला ने अपनी कैंसर की जंग को याद करते हुए कहा, "2012 में मुझे कैंसर का पता चला और मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि यह ओवेरियन कैंसर का आखिरी स्टेज था। जब नेपाल में मुझे यह बताया गया, तो मैं बहुत डरी हुई थी, जैसे हर कोई होता है। फिर हम लोग जसलोक अस्पताल गए थे। वहां भी जब डॉक्टर आए, तो मैंने महसूस किया कि अब मैं मरने वाली हूं। मुझे लगा कि यह मेरा अंत है।"
मनीषा ने आगे कहा, "हमने कुछ ऐसे लोगों के बारे में सुना था, जो न्यूयॉर्क गए थे और वहां इलाज करवाया था। मेरे दादा जी भी स्लोन केटरिंग गए थे और वहां इलाज कराया था। कई बार मुझे याद आता है कि मैं टूट जाती थी, मुझे सिर्फ अंधेरा, निराशा, दर्द और डर ही दिखाई देता था। लेकिन मैं एक चीज़ जानती थी, अगर मुझे जीवन का दूसरा मौका मिला, तो मुझे अपनी गलतियों को ठीक करना था। मुझे ऐसा महसूस होता था कि जीवन ने मुझे बहुत कुछ दिया है, और मैं ही सब कुछ खराब कर चुकी थी। मैं चाहती थी कि अगर मुझे दूसरा मौका मिले तो मैं अपने फैंस को निराश न करूं और अपनी पूरी मेहनत से काम करूं। मुझे लगा कि 'हीरामंडी' मेरे लिए वो मौका था। मैंने उस शो में अपनी पूरी कोशिश की।"
बता दें कि, मनीषा कोइराला ने अपनी न्यू यॉर्क में हुई सर्जरी के बारे में भी बात की, जहां उनका इलाज करीब 5-6 महीने तक चला। मनीषा ने बताया कि उनकी मां ने नेपाल से महामृत्युंजय का रुद्राक्ष लाकर डॉक्टर को दिया था, जिसे उन्होंने अपनी जेब में रखा। 11 घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टर ने कहा, "यह माला सच में चमत्कारिक है।"
मनीषा कोइराला के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में देखा गया था। जिसमें ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, फर्दीन खान, शेखर सुमन और ताहा शाह बदुशा जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें: मां बनने का सपना देखती थीं Manisha Koirala, लेकिन इस वजह सूनी रह गई गोद, बोलीं- 'मैंने बच्चे को...'












Click it and Unblock the Notifications