मां बनने का सपना देखती थीं Manisha Koirala, लेकिन इस वजह सूनी रह गई गोद, बोलीं- 'मैंने बच्चे को...'

Manisha Koirala Motherhood: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की हाल ही में हीरामंडी वेब सीरीज रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने मल्लिकाजान की भूमिका निभाई है। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मां ना बन पाने को लेकर अपना दर्द बयां किया।

'एनडीटीवी' को दिए इंटरव्यू में मनीषा कोइराला ने बताया कि वह हमेशा से मां बनना चाहती थीं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब उनको इसके साथ हमेशा के लिए समझौता कर लिया है। 53 साल की मनीषा कोइराला ने बताया कि कैंसर की वजह से उन्हें कभी मां बनने का सुख नहीं मिल पाया।

Manisha Koirala

मनीषा कोइराला ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, "मेरे जीवन में, कहीं न कहीं कुछ अधूरी चीजें हैं। आप जैसे-जैसे बड़े होते हैं, आप सच्चाई को स्वीकार करते हैं कि सारे सपने सच नहीं हो सकते हैं। ऐसे बहुत से सपने हैं जिनके बारे में आपको एहसास होता है कि वे पूरे नहीं होंगे और आप उससे समझौता कर लेते हैं। मेरा मां ना बन पाना भी उन्हीं में से एक है। ओवेरियन कैंसर होना और माँ न बन पाना बहुत मुश्किल था। लेकिन मैंने अब इससे समझौता कर लिया है।"

मनीषा कोइराला ने आगे बताया कि उन्होंने क्यों कभी बच्चा एडॉप्ट नहीं किया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं मां बनना चाहती हूं और आज भी इस बारे में सोचती हूं लेकिन मैंने मान लिया है कि मेरा कोई बच्चा नहीं है। मैंने कई बार सोचा कि मैं बच्चा एडॉप्ट कर लेती हूं लेकिन मुझे बाद में एहसास हुआ कि मैं जल्दी तनाव में आ जाती हूं और फिर इस बारे में मैंने सोचना बंद कर दिया। मैंने काफी सोचने के बाद फैसला किया मैं एक गॉडमदर बनना पसंद करूंगी। जो गया सो गया और मेरे पास जो है उसमें मुझे अपना बेस्ट करने दो।"

बता दें कि, मनीषा कोइराला का साल 2012 में तलाक हुआ था। इसके बाद उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था जिसका इलाज कराने के लिए वह न्यूयॉर्क गई थीं। एक्ट्रेस ने 3 साल तक कैंसर की जंग लड़ी थी और वह उस दौरान विदेश में ही रहीं। हालांकि उस दौरान उनका करियर पीक पर था। फिलहाल वह वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर छाई हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+