ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से मिलीं 'हीरामंडी' क्वीन मनीषा कोइराला, जानें क्या थी खास वजह...
Manisha Koirala meets British PM: हाल ही में मनीषा कोईराला ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सूनक से मुलाकात की। एक्ट्रेस ने तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस ने ऋषि सूनक से मुलाकात को सम्मान बताया। मगर क्या आप जानते हैं कि मनीषा की मुलाकात ब्रिटिश पीएम से किसी
खास वजह से हुई, ऐसा क्यों चलिये जानते हैं।
इससे पहले मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री से मुलाकात की भी तस्वीरें शेयर की थीं। अब एक्ट्रेस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सूनक के साथ मुलाकात की फोटो शेयर कर लिखा- ये मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि नेपाल और यूनाइटेड किंगडम की फ्रेंडशिप ट्रीटी को 100 साल पूरे हो चुके हैं और इस खास मौके पर मुझे 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म हीरामंडी का जिक्र करते हुए कहा कि क्या आप भरोसा करेंगे कि वहां पर मौजूद आधे से ज्यादा लोगों ने हीरामंडी देखी थी। मैं बहुत खुश हूं।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी में देखा गया था। एक्ट्रेस की एक्टिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों ओवेरियन कैंसर से जंग जीतने के बाद एक पोस्ट भी शेयर किया था। एक्ट्रेस ने हीरामंडी को इतना सारा प्यार देने के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया था।
हीरामंडी अभिनेत्री ने कहा, ये फिल्म मेरे लिए माइल्डस्टोन रही है। 53 वर्षीय एक्टर होने के नाते मुझे हाई प्रोफाइल वेब सीरीज में इतना अहम रोल मिला। मैं बहुत खुश हूं कि मैं इसमें अभिनय के लिए कहीं पर भी अटकी नहीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को धन्यवाद किया।
बता दें कि मनीषा कोइराला ने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी से दमदार वापसी की है। एक्ट्रेस का रोल इस सीरीज में काफी दमदार है। उनकी एक्टिंग की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। हर कोई मनीषा के किरदार को देखकर काफी इंप्रेस्ड नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications