सोशल मीडिया स्टार Mani Meraj लव जिहाद केस में गिरफ्तार, जबरन धर्म परिवर्तन और गर्भपात कराने का आरोप
Mani Meraj Arrested: एक लोकप्रिय यूट्यूबर और कॉमेडियन मणि मेराज की गिरफ्तारी ने पूरे बिहार-उत्तर प्रदेश के डिजिटल जगत को हिला कर रख दिया है। मामला किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं लग रहा।
यूपी पुलिस ने शनिवार देर रात पटना के अनिसाबाद इलाके में छापा मारा। मणि मेराज अपने एक दोस्त के फ्लैट से साहेबगंज निकलने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही वे अपनी स्कॉर्पियो कार तक पहुंचे, पुलिस की टीम अचानक आई और बिना किसी हंगामे के उन्हें हिरासत में ले लिया।

पर्दे के पीछे का आरोपित प्लॉट
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब मेराज की को-एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन पर सनसनीखेज आरोप लगाए। इसी कड़ी में गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती ने केस दर्ज कराया। आरोप बेहद गंभीर हैं-शादीशुदा होने की सच्चाई छिपाकर दोस्ती, नशीली ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म, शादी का झांसा, जबरन धर्म परिवर्तन के साथ गर्भपात कराने तक का आरोप है।
गहराता सस्पेंस
युवती का दावा है कि मणि मेराज ने उस पर लाखों रुपये हड़पने के साथ-साथ कई अन्य लड़कियों से संबंध भी बनाए रखे। जब विरोध हुआ तो मारपीट की। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि मामला गाजियाबाद थाने में दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी पटना से क्यों की गई? क्या यह महज व्यक्तिगत विवाद है या इसके पीछे कोई और बड़ी पटकथा लिखी जा रही है?
सोशल मीडिया की जंग
गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया दो खेमों में बंट गया है। समर्थक #JusticeForMoneyMiraj और #SupportMoneyMiraj ट्रेंड कराते हुए इसे साजिश बता रहे हैं। वहीं, विरोधियों का कहना है कि यह महज 'कॉमेडियन' के चेहरे के पीछे छिपे काले सच का पर्दाफाश है।
क्राइम थ्रिलर जैसे हालात
पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन गिरफ्तारी का पूरा तरीका, अचानक छापा और गंभीर आरोपों की परतें इस केस को किसी सस्पेंस थ्रिलर जैसी कहानी बना रहे हैं। आगे की जांच से ही यह साफ होगा कि मणि मेराज एक पीड़ित कलाकार हैं या एक खलनायक, जिसने अपने ही किरदार को क्रूर हकीकत में बदल डाला।












Click it and Unblock the Notifications