'क्रिकेटर्स मुझे घूरते थे, लगता था डर' मंदिरा बेदी ने क्रिकेट होस्टिंग के खोले राज, ऐसा बर्ताव करते थे खिलाड़ी
Mandira Bedi Cricket Hosting: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने अपने करियर की शुरूआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने दूरदर्शन के शो 'शांति' से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। हालांकि एक्टिंग के बाद उन्होंने क्रिकेट इंडस्ट्री में होस्टिंग कर फेम हासिल किया।
मंदिरा बेदी एक पहली ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने क्रिकेट होस्टिंग में काफी ज्यादा नाम कमाया। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मैचों को होस्ट करना इतना आसान नहीं था। उन्हें कई बार नेगेटिविटी का भी सामना करना पड़ा था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान इसका खुलासा किया है।

कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में मंदिरा बेदी ने कहा कि, "हमारे पास उस समय सोशल मीडिया नहीं था जहां आज आप लोगों के कमेंट्स देख सकते थे। हमारे पास इंटरनेट था, लेकिन अब जैसा नहीं। सोनी ने मुझे इन सब से दूर रखा था। उन्होंने मुझे साफतौर पर मना कर दिया और कहा कि आपको इस बात की इजाजत नहीं है कि लोग क्या कह रहे हैं।"
मंदिरा बेदी ने आगे कहा कि, "क्रिकेट के समय से मैंने जो कुछ भी सीखा, वह यह है कि जीवन में ऐसे लोग होंगे जो तुम्हें पसंद करेंगे और फिर जीवन में ऐसे लोग भी होंगे जो तुम्हें पसंद नहीं करेंगे। इसलिए जो लोग तुम्हें पसंद करते हैं, उनके प्रति आभारी रहें और आपको पसंद नहीं करते उन्हें खुश करने की कोशिश बिल्कुल ना करें।"
मंदिरा बेदी ने आगे ये भी बताया कि उन्हें एंकरिंग के लगातार ऑफर मिल रहे थे। लेकिन इसकी वजह से उन्हें एक्टिंग का ऑफर मिलना बंद हो गया था क्योंकि हर कोई भूल गया था कि वह एंकर के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैंने पहले आठ साल तक एक्टिंग की थी लेकिन एंकरिंग की वजह से लोगों को याद ही नहीं था।'
मंदिरा ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इंटरव्यू के दौरान लोग और क्रिकेटर्स उनको घूरते थे, जिससे वो कभी कभार डर भी जाया करती थीं। इतना ही नहीं प्री मैच शो के समय कई क्रिकेटर्स उन्हें घूर-घूरकर देखा करते थे। कई बार क्रिकेटर्स ने उनके सवालों को बचकाना बताकर जवाब देने से ही मना कर दिया जिसकी वजह से मंदिरा की काफी आलोचना भी हुई।












Click it and Unblock the Notifications