'वो मुझे छोड़कर चला गया और मैं....', पति की मौत को लेकर मंदिरा बेदी ने कही ऐसी बात, बोलीं- अब इससे बाहर....
Mandira Bedi: मंदिरा बेटी के पति राज कौशल का तीन साल पहले निधन हो गया था। पति की अचानक हुई मौत के बाद मंदिरा बेदी काफी टूट गई थीं। मेदिरा बेदी की मानें तो उन्हें अपने बच्चों की सबसे ज्यादा चिंता हो रही थी। एक्ट्रेस ने बताया कि पति की मौत के पहले साल तो कुछ भी ठीक नहीं था। सबकुछ कठिन लग रहा था लेकिन समय के साथ चीजें सुधरीं।
पति की मौत को लेकर मंदिरा बेदी ने कही ऐसी बात
पति की मौत के तीन साल बाद मंदिरा इस विषय पर खुलकर बात करती नजर आई हैं। मंदिरा ने एक इंटरव्यू में कहा है- पति की मौत के बाद पहला साल तो मेरे लिए बहुत कठिन था। मुझे कुछ भी सही नहीं लग रहा था। हालांकि बाद में चीजें ठीक होती रहीं।

'राज मुझे छोड़कर चला गया'
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में मंदिरा बेदी ने कहा- राज मुझे छोड़कर चला गया और मैं बिल्कुल अकेली हो गई थी। मुझे मेरे बच्चों की चिंता है। राज की मौत को तीन साल हो चुके हैं। बच्चें उन्हें आज भी याद करते हैं। राज की मौत के पहले साल सबकुछ बहुत कठिन था। बच्चों ने कोई त्योहार और उत्सव नहीं मनाया था। सब बहुत उदास थे। धीरे-धीरे चीजें ठीक हुईं।
'मैं अब अपना पूरा समय अपने बच्चों को दे रही हूं'
मंदिरा बेदी ने इंटरव्यू में कहा- अब मैंने खुद को मजबूत बना लिया है। मैं अब अपना पूरा समय अपने बच्चों को दे रही हूं ताकि वो परेशान न हों। मैं अपने परिवार का ध्यान रख रही हूं। मंदिरा ने कहा कि उन्हें अपने परिवार की देखरेख के लिए अपने पति की कार बेचनी होगी जो कि उनके लिए बहुत ही मुश्किल की घड़ी होने वाली है।
'मैंने अपने पति की यादों को संजोकर रखा है'
मंदिरा बेदी ने कहा- मैंने अपने पति की यादों को संजोकर रखा है लेकिन अब मैं उनसे बाहर निकलना चाहती हूं। आपको बता दें कि पति की मौत के दो महीने बाद ही मंदिरा ने दोबारा काम शुरू कर दिया था ताकि वह अपने परिवार का ध्यान रख सकें। जानकारी के अनुसार मंदिरा बेदी के पति बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राज कौशल थे। 50 की उम्र में राज कौशल की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications