गलती से यूजर ने सुनील शेट्टी को तंबाकू उत्पाद के एड में किया टैग, अन्ना बोले- भाई तू अपना चश्मा एडजस्ट कर
मुंबई, 10 मई। तंबाकू के उत्पादों का प्रचार करने के चलते फिल्मी सितारें आजकल विवादों में हैं। जिस तरह अक्षय कुमार ने पहले तंबाकू ब्रांड विमल का प्रचार किया उसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया और आखिरकार उन्होंने इस विज्ञापन को खुद से अलग कर लिया है। लेकिन अब सुनील शेट्टी तंबाकू उत्पाद के प्रचार के चलते चर्चा में हैं। दरअसल एक व्यक्ति ने सुनील शेट्टी को गलती से तंबाकू उत्पाद से जोड़ दिया, जिसके बाद एक्टर ने इसपर अपनी सफाई दी है।

शाहरुख, अक्षय के साथ सुनील शेट्टी को किया टैग
सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने विमल पान मसाला के विज्ञापन में अजय देवगन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी को भी टैग कर दिया और इन सभी की तंबाकू उत्पाद का प्रचार करने के लिए आलोचना की। लेकिन जब सुनील शेट्टी ने ने इस गलती को ट्विटर पर देखा तो उन्होंने ट्विटर यूजर को उसकी गलती बताई। जिसके बाद ना सिर्फ यूजर ने सुनील शेट्टी से माफी मांगी बल्कि खुद को अन्ना का बड़ा फैन बताया।
गलती से सुनील शेट्टी को किया टैग
अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन की एक होर्डिंग की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, इतने एड देख लिए इस हाइवे पे कि अब गुटका खाने का मन कर रहा है। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए यूजर ने सुनील शेट्टी को भी गलती से टैग कर दिया। इन तमाम एक्टर्स को टैग करते हुए यूजर ने लिखा आपके बच्चे आप पर शर्म करतके होंगे आप देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। देश को कैंसर देश बनाने की बेवकूफी ना करें।
सुनील शेट्टी बोले- अपना चश्मा ठीक कर ले
इस ट्वीट पर सुनील शेट्टी ने जवाब देते हुए लिखा, भाई तू अपना चश्मा एडजस्ट कर ले या बदल दे। जिसके बाद ट्विटर यूजर ने सुनील शेट्टी से माफी मांगी और लिखा सुनील शेट्टी भाई माफी, मैंने गलती से आपको टैग कर दिया, मेरा कतई मकसद आपको दुख पहुंचाने का नहीं था, आपको खूब सारा प्यार। मैं आपका बड़ा फैन हूं इसलिइ आपका नाम सबसे पहले टैग में हमेशा आता है। हालांकि सुनील शेट्टी ने इस माफी को स्वीकार करते हुए हाथ जोड़ते हुए इमोजी को शेयर किया।

लोग कर रहे तारीफ
जिस तरह से सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर यूजर को जवाब दिया उसके बाद लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ये आम और श्याम में कंफ्यूज हो गया। और बाबू भैया वाला काम कर गया। दूसरे यूजर ने लिखा इसीलिए सुनील शेट्टी जी आपको बेहतरीन इंसान कहा जाता है। फैन गलती से मिस्टेक करे, फिर भी रिप्लाई देते हो। बता दें कि सुनील शेट्टी को आखिरी बार तेलुगू फिल्म घनी में देखा गया था। उन्होंने पिछले साल मुंबई सागा में मेहमान की भूमिका निभाई थी।












Click it and Unblock the Notifications