Mamta Kulkarni के इस फोटोशूट ने काटा था बवाल, ब्लैक में बिकी थी मैगजीन लेकिन फिर हुआ ऐसा हाल
Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी संन्यासी बन गई हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर धर्म की राह अपना ली है। ममता कुलकर्णी हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में पहुंची हैं जहां वह संन्यास की दीक्षा लेंगी।
ममता कुलकर्णी संन्यासी बन गई हैं
ममता कुलकर्णी महाकुंभ 2025 में साध्वी के रूप में दिखाई दी हैं। गले में रुद्राक्ष, कंधे पर झोला टांगे वह भगवा रंग के कपड़े पहने नजर आईं। आज यानी 24 जनवरी 2025 को पट्टाभिषेक की रस्म निभाकर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर में पदवी दी जाएगी।

अब बदल जाएगा ममता कुलकर्णी का नाम
ममता कुलकर्णी ने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की है और उनका आशीर्वाद भी लिया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को अब ममता नंद गिरी के नाम से जाना जाएगा।
कई गलतियों की वजह से डूबा था सुपरहिट फिल्मी करियर
-ममता कुलकर्णी एक समय पर फिल्मों में बतौर हीरोइन राज करती थीं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से लेकर सुनील शेट्टी, आमिर खान, गोविंदा जैसे बड़े एक्टर्स के साथ नजर आ चुकी हैं। हालांकि कई गलतियों की वजह से उनका सुपरहिट करियर डूब गया था।
-जानकारी के अनुसार ममता कुलकर्णी ने बहुत ही कम समय में स्टारडम हासिल कर लिया था लेकिन वह इसे ही से संभाल नहीं पाईं। उन्होंने एक ऐसा फोटोशूट करवाया था जिसकी वजह से काफी हंगामा खड़ा हो गया था।
ममता कुलकर्णी के फोटोशूट ने मचाई थी तबाही
साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती थीं। उनकी प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ काफी विवादों में घिरी रही है। आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी ने सितंबर 1993 में 'स्टारडस्ट' मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था जिसने चारों तरफ बवाल काट दिया था।
लोगों ने मैगजीन को ब्लैक में खरीदा था
ममता कुलकर्णी की इस बोल्ड तस्वीर के साथ जैसे ही ये मैगजीन बाजार में उतरी तो इस पर विवाद शुरू हो गया था। एक तरफ जहां कुछ लोगों ने इसे काफी पसंद किया था, वहीं कुछ लोग इसका जमकर विरोध कर रहे थे। आपको बता दें कि कई लोगों ने तो इस मैगजीन को ब्लैक में भी खरीदा था।
ममता कुलकर्णी पर लगा था जुर्माना
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ममता कुलकर्णी ने मैगजीन में फोटो छपवाने से पहले साफ कह दिया था कि अगर उन्हें अपनी तस्वीर पसंद आई तभी वह इसके लिए हां कहेंगी। वहीं मैगजीन ने उनकी इस शर्त को स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद उनका बोल्ड शूट हुआ था और उनकी इजाजत के बाद ही इसे छापा गया था।
-हालांकि बाद में इसको लेकर ममता कुलकर्णी पर जुर्माना भी लगाया गया था। लेकिन ममता कुलकर्णी इस बोल्ड फोटोशूट के बाद रातों-रात स्टार बन गई थीं। इंडस्ट्री में उनकी डिमांड काफी बढ़ गई थी।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जुड़ा था नाम
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जोड़ा गया था। सिर्फ इतना ही नहीं ममता कुलकर्णी पर ड्रग्स सप्लाई करने का भी आरोप लगा था। इन आरोपों के बाद फिल्म मेकर्स ने ममता कुलकर्णी से दूरी बना ली थी। ऐसे में धीरे-धीरे उनका एक्टिंग करियर डूबने लग गया था।












Click it and Unblock the Notifications